भाजपा सोशल मीडिया के नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के ने विधिवत पदभार संभाला

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली/रायपुर, 20 अगस्त 2026। भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हस्के एवं राष्ट्रीय सह-संयोजकों ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। यह नियुक्तियाँ पार्टी नेतृत्व द्वारा हाल ही में गठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अंतर्गत की गई हैं। राष्ट्रीय संयोजक श्री म्हस्के के साथ नवनियुक्त राष्ट्रीय सह-संयोजक.श्रीमती प्रीति गांधी, शिवानन्द द्विवेदी, आलोक भट्ट व अरुण यादव ने भी पदभार सम्भाला।

पदभार संभालने के उपरांत नवनियुक्त पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डिजिटल और सोशल मीडिया के इस युग में पार्टी की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की विचारधारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने नई टीम को शुभकामनाएँ दीं।

सोशल मीडिया की मजबूत विरासत को आगे बढ़ाना हमारे लिए सम्मान और जिम्मेदारी, दोनों है : म्हस्के

इस मौके पर श्री म्हस्के ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तथा पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। श्री म्हस्के ने निवर्तमान संयोजक अमित मालवीय का आभार मानते हुए कहा कि श्री मालवीय ने वर्षों के अथक परिश्रम और नेतृत्व से भाजपा की डिजिटल उपस्थिति को एक मजबूत आधार और नई पहचान दी। उनके अनुभव और मार्गदर्शन के साथ इस मजबूत विरासत को आगे बढ़ाना हमारे लिए सम्मान और जिम्मेदारी, दोनों है। श्री म्हस्के ने कहा कि नई तकनीक, नए डिजिटल माध्यमों और नई पीढ़ी की संवाद शैली के साथ पार्टी के विचार, सरकार के कार्य और प्रधानमंत्री श्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक और प्रभावी ढंग से पहुँचाया जाना आज की महती आवश्यकता है। श्री म्हस्के ने संगठन के विश्वास को पूरी निष्ठा, समर्पण और परिश्रम से निभाने का संकल्प व्यक्त करते हुए सभी के मार्गदर्शन व सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की है।

Leave a Reply

Next Post

सेवा डेरा ने बदली बस्तर अंचल की ग्रामीण महिलाओं की राह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 20 अगस्त 2026। बस्तर जो कभी नक्सल हिंसा के लिए जाना जाता था, आज बदलाव और विकास की कहानी लिख रहा है। बस्तर जिले के ग्राम पंचायत नेतानार में स्थापित शहीद वीर गुंढाधुर सेवा डेरा जन सुविधा केंद्र ग्रामीणों खासकर महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और […]

You May Like

युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर....|....सीजेपी को नहीं मिली प्रदर्शन की अनुमति....|....सांसद अनूप प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से 11 लाख की ठगी....|....दिल्ली से लेकर गुजरात-तमिलनाडु तक डेंगू का कहर....|....जेल्जकोविच के गोल से मोहन बागान ने जीता 22वां आईएफए शील्ड खिताब....|....भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बारिश पर निर्भरता बड़ी चुनौती....|....न्यूयॉर्क में आईसीई की गोलीबारी से हड़कंप....|....सुखदेव भगत पहुंचे बोधघाट परियोजना के डूबान क्षेत्र के आने वाले 56 गांव के ग्रामीणों के बीच....|....वोट चोरों के खिलाफ आवाज़ उठाने पर बर्बरता निंदनीय, डरी हुई तानाशाही सरकार अत्याचार पर उतरी - दीपक बैज....|....अंग्रेजों के जुल्म से विद्रोही बने विजय देवरकोंडा