दिखाई थाईलैंड की झलकियां; देखें नई तस्वीरें

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर
थाईलैंड, 23 नवंबर 2026। भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा इन दिनों थाईलैंड के दौरे पर हैं। यहां वह छुट्टियां बिता रही हैं और अपने टूर की झलकियां अपने फैंस को दिखा रही हैं। हाल ही में उन्होंने पिंक आउटफिट में अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने बीच पर कई पोज दिए हैं।
मोनालिसा की पोस्ट में क्या है?
मोनालिसा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें देखा जा सकता है कि अभिनेत्री ने बीच पर पोज दिए हैं। उन्होंने जीने पर बैठकर फोटो खिंचवाई है। झूला झूलते हुए उन्होंने मौसम का आनंद लिया है। तस्वीरों के साथ उन्होंने एक प्यारा कैप्शन लिखा है।
यूजर ने बताया पसंदीदा अभिनेत्री
अभिनेत्री ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘प्राइवेट बीच पर गुलाबी प्यार।’ मोनालिसा की तस्वीरों पर कई फैन ने कमेंट किए हैं। कुछ फैन ने उन्हें बहुत खूबसूरत बताया है। कई यूजर्स ने उन्हें बहुत क्यूट कहा है। एक यूजर ने लिखा ‘पूरे दिन कोहराम मचाने के बाद।’ एक और यूजर ने लिखा ‘आप हमेशा मेरी पसंदीदा अभिनेत्री रहेंगी।’
पति ने दी बधाई
आपको बता दें कि मोनालिसा अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ थाईलैंड पहुंचीं हैं। 21 नवंबर को अभिनेत्री ने यहां अपना जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर उनके पति ने सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘तुम मेरी जिंदगी के कई अध्याय का हिस्सा रही हो। आज मैं तुम्हें सेलिब्रेट करता हूं। जन्मदिन की बधाई मेरी बीवी।’
मोनालिसा का वर्कफ्रंट
- मोनालिसा अंतरा बिस्वास के नाम से भी जानी जाती हैं।
- वह 43 साल की उम्र में भी काफी फिट और एक्टिव हैं।
- वह सेहत के प्रति जागरूक हैं और नियमित एक्सरसाइज करती हैं।
- मोनालिसा ने हिंदी फिल्म ‘खूबसूरत- द ब्यूटी’ और ‘टू द लंदन कॉलिंग’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
- भोजपुरी अभिनेत्री हिंदी टीवी शो ‘बिग बॉस 10’ में हिस्सा ले चुकी हैं।

