ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान को मिलेगा वीर चक्र सम्मान, मार गिराया था पाक का एफ-16 फाइटर जेट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 22 नवंबर 2021। पाकिस्तान के फाइटर एयरक्राफ्ट एफ-16 को मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को आज वीर चक्र से सम्मानित किया जाएगा। फिलहाल उन्हें प्रमोट करके ग्रुप कैप्टन की जिम्मेदारी दे दी गई है। उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से सम्मान दिया जाएगा। पुलवामा अटैक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बाद हवाई संघर्ष में अभिनंदन वर्धमान ने एफ-16 फाइटर जेट को मार गिराया था। इसी साल 3 नवंबर को उन्हें प्रमोट करके ग्रुप कैप्टन की जिम्मेदारी दी गई थी। 27 फरवरी 2019 को हुए हवाई संघर्ष में अभिनंदन वर्धमान ने मिग-21 एयरक्राफ्ट पर सवार होने के बाद भी एफ-16 फाइटर जेट मार गिराया था।

इसके बाद पाकिस्तानी एयरफोर्स की ओर से उनके विमान पर हमला किया गया था, जिसमें वह पीओके में जा गिरे थे और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि अगले ही दिन पाकिस्तान ने उन्हें रिहा कर दिया था। भारत के कूटनीतिक दबाव के बाद पाकिस्तान ने उन्हें सकुशल वाघा बॉर्डर पर छोड़ा था। मिग-21 एयरक्राफ्ट काफी पुराने हैं और उस पर सवार होने के बाद भी अत्याधुनिक फाइटर जेट F-16 को मार गिराने को लेकर अभिनंदन वर्धमान की जमकर तारीफ की गई थी और वह नेशनल हीरो के तौर पर सामने आए थे।

इस ऑपरेशन के दौरान अभिनंदन वर्धमान श्रीनगर स्थित 51 स्क्वैड्रन का हिस्सा थे और पाकिस्तान के हवाई हमले का जवाब देने के लिए उन्होंने उड़ान भरी थी। भारत ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकाने पर हमला किया था। इसके बाद पाकिस्तानी वायुसेना ने भारत पर हमले की कोशिश की थी, जिसका करारा जवाब भारत ने दिया था। इसी दौरान अभिनंदन वर्धमान पीओके में मिग-21 से गिर गए थे और पाकिस्तानी सेना ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

Leave a Reply

Next Post

IND vs NZ: टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ, ओपनिंग जोड़ी और गेंदबाजों ने कमाल किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कोलकाता 22 नवंबर 2021। भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मैच जीतकर सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। तीसरे टी-20 में भारत ने कीवी टीम को 73 रनों से हराया और रोहित-द्रविड़ युग की शुरुआत जीत के साथ हुई। भारत ने […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान