रिलायंस अपने खर्च पर 10 लाख कर्मचारी व उनके परिजनों को लगवाएगी वैक्सीन

शेयर करे

नीता अंबानी ने पत्र लिखकर किया ऐलान

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली 05 मार्च 2021। इन्फोसिस, एक्सेंचर, NTPC के बाद अब रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने भी ऐलान कर दिया है कि वह अपने कर्मचारियों के कोविड टीकाकरण का पूरा खर्च उठाएगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक नीता अंबानी (Nita Ambani) ने कंपनी के कर्मचारियों को लिखे एक लेटर में कहा है कि सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों के टीकाकरण का पूरा खर्च रिलायंस वहन करेगी। एक अनुमान के अनुसार कर्माचारियों और उनके परिवार को मिलाकर करीब 10 लाख लोगों के वैक्सीनेशन का खर्च कंपनी वहन करने वाली है।

नीता अंबानी ने लिखी चिट्ठी

नीता अंबानी ने लेटर में आग्रह किया है कि योग्य कर्मचारी, सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण प्रोग्राम में जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करवाएं। अपने वादे को दोहराते हुए नीता अंबानी ने कहा कि वे कोरोना के विरूद्ध लड़ाई में देश के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़े हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज से पहले SBI, Accenture, Infosys, एनटीपीसी, Capgemini समेत कई और कंपनियां भी अपने कर्मचारियों और उनके परिवार वालों के कोरोना वैक्सिनेशन का खर्च वहन करने की घोषणा कर चुकी हैं।

दिसंबर में ही दे दिया था संकेत

इससे पहले दिसंबर 2020 के अंत में ‘रिलायंस फैमिली डे’ के मौके पर नीता अंबानी और रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी ने कहा था कि जैसे ही जरूरी मंजूरियां मिलेंगी, वे रिलायंस के कर्मचारियों और उनके परिवार वालों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू करेंगे। लेटर में नीता अंबानी ने आगे कहा कि मुकेश और मेरा मानना है कि अपनों की खुशियों और सेहत का ख्याल रखने से ही परिवार बनता है और इसी बड़े परिवार का नाम है, रिलायंस-फैमिली।

जल्द ही एक नए दौर में कदम रखेगा देश

भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे दुनिया के सबसे बड़े कोरोना वैक्सीनेशन अभियान का जिक्र करते हुए नीता अंबानी ने कहा कि अब यह कुछ ही समय की बात है, देश कोरोना से जंग जीत जाएगा। आशा, विश्वास और आंनद के साथ देश एक नए दौर में कदम रखेगा। उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिया कि आप सभी के सहयोग से हम जल्द ही इस महामारी से निजात पा लेंगे। साथ ही उन्होंने आगाह भी किया कि कोरोना अभी गया नहीं है, हमें कोरोना के विरूद्ध पूरी सावधानी और सतर्कता बरतनी है। हम कोरोना से लड़ाई के आखिरी चरण में हैं और जल्द ही इस पर काबू पा लेंगे।

Leave a Reply

Next Post

प्लेटफार्म टिकट 3 गुना महंगा, इन ट्रेनों का किराया भी बढ़ा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 05 मार्च 2021।  कोरोना के चलते लंबे वक्त से बंद पड़ी प्लेटफार्म टिकट की सेवा को एक बार फिर से राजधानी दिल्ली के प्रमुख सटेशन पर शुरू कर दिया है. आधी रात से इस सेवा को शुरू किया गया है. रेलवे ने टिकट के […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग