म्युज़िक वीडियो “मेहरबानी” में शाहिद माल्या की भावपूर्ण आवाज़ और अभिनय का जलवा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर /(अनिल बेदाग)

मुंबई 27 नवंबर 2024। बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर गायक शाहिद माल्या की भावपूर्ण आवाज़ वाला म्युज़िक वीडियो “मेहरबानी” रिलीज़ हो गया है। उन्होंने न केवल इस गीत को गाया है बल्कि उन्होंने इसमें अभिनय भी किया है। मुम्बई में इस सॉन्ग रिलीज़ के भव्य कार्यक्रम में खुद शाहिद माल्या, ऎक्ट्रेस ऋषिता मित्रा और वीडियो निर्देशक निखिल अखरिया उपस्थित रहे। साथ ही शाहिद माल्या के बेहतरीन दोस्त बॉलीवुड सिंगर देव नेगी और मशहूर ऎक्टर अभिषेक खन्ना भी अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस सॉन्ग का संगीत अरिजीत श्रीवास्तव ने दिया है जबकि गीतकार हैं हसनैन ज़फर। प्रोग्राम की एंकरिंग सना माल्या ने बखूबी की जबकि इस फंक्शन में शाहिद माल्या का पूरा परिवार शामिल हुआ जिनमें उनकी मम्मी, उनकी पत्नी व उनके बच्चे शामिल थे। पंजाबी फ्लेवर लिया हुआ यह गीत मेहरबानी बिग स्क्रीन पर दिखाया गया तो सभी ने पसंद किया और इसे दोबारा देखने की फरमाइश की। यह गीत बी टूगेदर म्युज़िक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। शाहिद माल्या इस सॉन्ग को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि इसका वीडियो बेहतरीन लोकेशन पर फिल्माया गया है। ऋषिता मित्रा के साथ शूटिंग का अनुभव यादगार रहा। उम्मीद है कि दर्शकों को यह वीडियो भी पसन्द आएगा।

उत्तराखंड की रहने वाली अभिनेत्री ऋषिता मित्रा भी शाहिद माल्या के साथ इतने भव्य म्युज़िक वीडियो का हिस्सा बनकर बहुत खुश और एक्साइटेड हैं। म्युज़िक वीडियो के डायरेक्टर निखिल अखरिया ने कहा कि शाहिद माल्या की आवाज़ जादुई है। उन्होंने इस गीत मेहरबानी को इतनी शिद्दत से गाया है कि गाना सीधे श्रोताओं व दर्शकों के दिलों को छूता है। स्क्रीन पर भी वह बहुत प्रभावी नज़र आते हैं। बी टूगेदर म्युज़िक के अंतर्गत हम आगे और भी प्रोजेक्ट्स कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

रेडी टू ईट के नाम पर भाजपा सरकार ने महिलाओं को ठगा

शेयर करेसाय सरकार बनने के बाद 2 लाख महिलाओं का रोजगार छिना गया छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 27 नवंबर 2024। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि रेडी टू ईट का काम महिला समूहो को देने का वादा 11 महीने बाद भी आज तक पूरा नहीं हुआ, […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च