पति-पत्नी ने किया बच्चे को अगवा: दादी से मांगी 75 हजार की फिरौती, कहा- मां-बाप ने उधार लिया था, नहीं लौटाया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जांजगीर-चांपा 11 फरवरी 2023। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में इलाज का झांसा देकर पति-पत्नी ने 10 साल के बच्चे को अगवा कर लिया। फिर बच्चे की दादी को कॉल कर 75 हजार रुपए की फिरौती मांगी। रुपये नहीं देने पर बच्चे को भूल जाने की बात कही। आरोपियों ने कहा कि बच्चे के माता-पिता ने उनसे रुपये उधार लिए थे, जिसे नहीं लौटा रहे थे। फिलहाल मामला दर्ज होने के तीन दिन बाद पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सैांप दिया गया है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है। 

इलाज के बहाने किया अगवा
जानकारी के मुताबिक, शनिचराडीह निवासी दंपति को अकलतरा के पोड़भाटा, वार्ड-2 निवासी कमला बाई चौहान उसके पति छबिलाल ने उत्तर प्रदेश के घाटमपुर में ईंट-भट्टे पर मजदूरी का काम दिलाया था। घर में दंपति के बेटा और बेटी अपनी दादी के साथ रहते थे। इस दौरान 6 फरवरी की दोपहर 12 बजे कमला बाई चौहान दंपति के घर पहुंची और बुजुर्ग से बोली कि बच्चे को डॉक्टर के पास अकलतरा ले जाना है। शाम तक घर छोड़ जाएगी। उसकी बातों में आकर बुजुर्ग ने बच्चे को उसके साथ भेज दिया। 

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा
देर शाम तक भी कमला बाई बच्चे को लेकर नहीं लौटी। फिर बच्चे की दादी को कॉल किया और 75 हजार रुपये की फिरौती मांगी। कहा कि रुपये नहीं मिले तो बच्चे को भूल जाना। तुम रुपये देकर अपने पोते को ले जाओ। इस पर बच्चे की दादी गुरुवार को थाने पहुंची और अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि बच्चे की दादी के बताए गए पते पर पुलिस टीम को रवाना किया गया। वहां घेराबंदी कर महिला और उसके पति को गिरफ्तार किया। बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

उसलापुर ओवर ब्रिज के पास तेज रफ्तार माजदा ने मोटरसाइकिल सवारों को कुचला, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत, एक बेटी घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बिलासपुर 11 फरवरी 2023। बिलासपुर के उसलापुर ओवर ब्रिज के पास भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गई। वहीं, एक बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार परिवार के सदस्य बेलपान […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा