बंगाल के नादिया में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार मेटाडोर, 18 की मौत; कई घायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कोलकाता 28 नवंबर 2021। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में शनिवार रात हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।यह घटना उस समय हुई जब उत्तर 24 परगना के बगदा से शवों को लेकर 20 से अधिक लोग नवद्वीप श्मशान घाट की ओर जा रहे थे।स्थानीय लोगों ने बताया कि हंसखली थाना क्षेत्र के फूलबाड़ी में शव वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए।  पुलिस के मुताबिक हादसा घने कोहरे और वाहन की तेज रफ्तार के कारण हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की जांच चल रही है।

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने जताया दुख

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि नदिया जिले में सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से टकराने के बाद नदिया जिले में 18 लोगों की मौत और 5 अन्य लोगों के घायल होने की खबर से मुझे गहरा दुख हुआ। मृतकों के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

Leave a Reply

Next Post

IND vs NZ 1st Test: अश्विन को बार-बार चेतावनी देने पर भड़के गावस्कर, कहा- अंपायर के लिए इसका जुर्माना क्या है?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कानपुर 28 नवंबर 2021। भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन अंपायर नितिन मेमन और अनुभवी स्पिनर नितिन मेनन के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। अश्विन मैच के तीसरे दिन लय में थे और उनकी शानदार गेंदबाजी […]

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प