बुलंदशहर में बड़ा सड़क हादसा: पिकअप और मैक्स गाड़ी में टक्कर, 10 लोगों की मौत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बुलंदशहर 18 अगस्त 2024। उत्तर प्रदेश बुलंदशहर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक पिकअप और मैक्स गाड़ी की टक्कर हो गई। टक्कर इतीन भीषण थी कि घटना स्थल पर ही 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोगों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने मामले की जानकारी डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने 10  की मौत हो गई। 

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र की है जहां पर एक पिकअप और मैक्स गाड़ी की आमने-सामने से टक्कर हो गई। जिसमें 10 लोगों की दुखद मौत हो गई है।  जबकि 27 लोग घायल हुए जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। तीन लोगों को मरेठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सीएम योगी ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। मृतकों के परिजनों प्रति सीएम योगी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। 

उन्होंने बताया हमरा पहला उद्देश्य घायलों को समुचित इलाज हो। मेरे साथ एसपी भी घटना पर मौके पर मौजूद है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। सीएम योगी की तरफ से जो भी सहयता होगी उसे मृतक के परिजनों को उपलब्ध कराया जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बंगाल सरकार ने लिया बड़ा फैसला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 18 अगस्त 2024। पश्चिम बंगाल में ट्रेनी लेडी डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले ने पूरे देश को सन्न कर दिया है। इस मुद्दे पर राज्य की सीएम ममता बनर्जी की लीडरशिप वाली सरकार को विपक्षी दल निशाने पर ले रहे हैं। […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला