राफेल डील: राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार को घेरा, कहा- मित्रों वाला राफेल है, सवाल करो तो जेल है

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 06 जुलाई 2021। पिछले लोकसभा चुनाव के बाद एक बार फिर राफेल डील चर्चा में है। राफेल डील में हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर फ्रांस में न्यायिक जांच शुरू हो गई है, जिसे लेकर कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर वार कर रही है। राफेल डील के मुद्दे पर राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार को घेरा है, इस बार राहुल ने राफेल डील के साथ-साथ तेल की बढ़ती कीमतों के लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा और लिखा कि खाली जगह को भरिए…‘मित्रों’ वाला राफेल है, टैक्स वसूली- महंगा तेल है, पीएसयू-पीएसबी की अंधी सेल है और सवाल करो तो जेल है… मोदी सरकार __ है!” इस तरह से राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा। 

कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हो रही है, चाहे वो राफेल डील से जुड़ा हुआ विवाद हो या फिर पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम हो, कांग्रेस लगातार मोदी सरकार और प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साध रही है। बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दौरान राफेल डील को लेकर मोदी सरकार पर लगातार निशाना साधा था और प्रधानमंत्री मोदी का आरोपी बताया था। 

इससे पहले भी राहुल गांधी ने एक और ट्वीट किया था, जिसमें एक फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा था, चोर की दाढ़ी में तिनका। राफेल के अलावा राहुल गांधी लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर हमलावर रहे हैं और कांग्रेस ने कई राज्यों में तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर राहुल गांधी ने एक बार ट्वीट कर लिखा कि मोदी माया का ऐसा पड़ा प्रभाव, बस जुमलों का ही गिरा है भाव।

Leave a Reply

Next Post

महंगाई का झटका: मांग में सुधार के कारण अमूल ने चार से पांच फीसदी बढ़ाई उत्पादों की कीमत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 06 जुलाई 2021। कोरोना महामारी के बीच आम आदमी को महंगाई का झटका भी झेलने पर मजबूर होना पड़ रहा है। भारत के सबसे बड़े डेयरी उत्पाद निर्माता अमूल ने सभी श्रेणियों में कीमतों में चार से पांच फीसदी की बढ़ोतरी की है। पिछले […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय