‘बंगाल की राजनीति के लिए कैंसर हैं हिंसा और भ्रष्टाचार’, मुर्शिदाबाद की घटना पर राज्यपाल ने जताया गुस्सा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 23 नवंबर 2024। पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में कार्तिक पूजा के दौरान एक डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड पर आपत्तिजनक संदेश दिखाई देने के बाद दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस मामले में पुलिस ने रविवार को 15 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने प्रतिक्रिया दी। पत्रकारों से इस घटना पर बात करते हुए उन्होंने इसे संवेदनशील बताया और कहा कि वे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। राज्यपाल ने कहा कि अगर इलाके में उनकी जरूरत पड़ी तो वे वहां का दौरा भी करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने हिंसा और भ्रष्टाचार को राज्य की राजनीति के लिए कैंसर बताया। मुर्शिदाबाद हिंसा पर बात करते हुए राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा, “यह मुद्दा बहुत संवेदनशील है। मैं स्थिति पर नजर रख रहा हूं। पुलिस और खुफिया एजेंसियों के जरिए मुझे जानकारी मिल रही है। मैं स्वयं आकलन कर रहा हूं। अगर मेरी वहां जरूरत है तो मैं वहां का दौरा करूंगा। इस तरह की घटनाएं दोबारा नहीं होनी चाहिए।”

राज्यपाल ने आगे कहा, “बंगाल एक महान भूमि है। बंगाल के लोग बहुत संस्कारी है, लेकिन राजनीति खराब है। जैसा कि कहा जाता है, राजनीति इस देश में आखिरी चारा है। अब मुझे इसका मतलब समझ आ रहा है, लेकिन इसे बदलना होगा। बंगाल के लोग इस तरह की चीजों को राजनीति में नहीं रहने देंगे। हिंसा और भ्रष्टाचार बंगाल की राजनीति के लिए कैंसर है। इन दो चीजों को अब राजनीतिक कार्रवाई के द्वारा प्रोत्साहित किया जाता है। मैं किसी विशेष राजनीतिक दल को इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहरा रहा हूं। यह हमारे सामने एक सच है कि हिंसा और भष्टाचार बढ़ रहा है।”

क्या है पूरा मामला?

बेलडांगा में कार्तिक पूजा पांडाल के पास बने अस्थायी गेट पर एक डिजिटल बोर्ड पर कथित तौर पर कुछ आपत्तिजनक संदेश दिखाई देने के बाद एक गुट ने विरोध जताया। इसके बाद दूसरे गुट के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए और दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी शुरू हो गई। झड़प में कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए। कई दुकानों और घरों में तोड़फोड़ की गई और बम फेंके गए। पुलिस की गाड़ी पर भी हमला हुआ, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

Leave a Reply

Next Post

भीषण तूफान का खतरा, 11 राज्यों में भारी बारिश और ठंड में बढ़ोतरी का अलर्ट: IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 23 नवंबर 2024। भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है, और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में देशभर में मौसम में भारी बदलाव की चेतावनी दी है। सर्दी का मौसम पहले ही दस्तक दे चुका है […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला