डिजिटल अरेस्ट घोटाले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 16 राज्यों में 80 ठिकानों पर छापेमारी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 25 जून 2026। सीबीआई ने आज 16 राज्यों में 80 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी डिजिटल अरेस्ट स्कैम से जुड़े मामले में की गई है। सीबीआई ने ऑपरेशन चक्र के तहत यह कार्रवाई की है। इस ऑपरेशन के जरिए सीबीआई द्वारा साइबर अपराध के बुनियादी ढांचे पर समन्वित कार्रवाई की जा रही है।  सीबीआई ने ऑपरेशन चक्र के दौरान 60 विशेष टीमों का गठन किया है। इन टीमों ने पंजाब, गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, असम, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, कर्नाटक और ओडिशा समेत 16 राज्यों में 80 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया है। 

सीबीआई की यह कार्रवाई डिजिटल अरेस्ट स्कैम की जांच का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में डिजिटल गिरफ्तारी घोटालों के 200 से अधिक मामलों में शामिल परिचालन नेटवर्क को खत्म करना है। सीबीआई ने इस मामले में शेल कंपनियों के गठन और अवैध बैंक खातों को खोलने के मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इन खातों का इस्तेमाल डिजिटल गिरफ्तारी से मिली धांधली की रकम को मनी लॉन्ड्रिंग करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। 

भारतीयों के साथ विदेशी नागरिकों को भी ठगा गया
सीबीआई ने हाल ही में डिजिटल अरेस्ट घोटाले से जुड़ी एक फर्जी वेबसाइट का भंडाफोड़ किया था। इस वेबसाइट का यूआरएल सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट से मिलता जुलता था और इसकी मदद से पीड़ितों को ठगा जाता था। सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार ने इस वेबसाइट की शिकायत की थी, जिसके बाद सीबीआई ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। सीबीआई को अभी तक की जांच में ऐसे सबूत भी मिले हैं, जिनसे पता चला है कि इस साइबर अपराध में भारतीय नागरिकों के अलावा विदेशी नागरिकों को भी ठगा गया है। 

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी ने कलकत्ता गोदाम हादसे का संज्ञान लिया: मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हुई, मुआवजे का भी एलान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 25 जून 2026। पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर तीन मंजिला निर्माणाधीन गोदाम ढहने से नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि मलबे से 20 सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। इनमें कई की हालत गंभीर है। अभी […]

You May Like

निर्यातकों से धोखाधड़ी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 18 लोग गिरफ्तार; 20 फोन, 35 सिम बरामद....|....कोलकाता हादसा: विधानसभा में बोले सीएम- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगा मुआवजा....|....वेनेजुएला में भूकंप से तबाही, हजारों मौतों की आशंका; भारत करेगा हर संभव मदद....|....पीएम मोदी ने कलकत्ता गोदाम हादसे का संज्ञान लिया: मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हुई, मुआवजे का भी एलान....|....डिजिटल अरेस्ट घोटाले में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 16 राज्यों में 80 ठिकानों पर छापेमारी....|....सरकार स्मार्ट मीटर वापस ले - कांग्रेस....|....साय सरकार ने ढाई साल में कांग्रेस की 20 योजनाओं को बंद किया और 10 योजनाओं का नाम बदला - दीपक बैज....|....अब आईपीओ के जरिए नई उड़ान भरेगी नैक पैकेजिंग....|....अथर्वा पॉलीप्लास्ट की बड़ी छलांग, 30 जून से खुलेगा इश्यू....|....हादसों का मंज़र व्यवस्था की लापरवाही