इसरो ने बताया : भारत दिसंबर 2024 में भेजेगा शुक्रयान-1, सौरमंडल के सबसे गर्म ग्रह की परिक्रमा करते हुए अध्ययन करेगा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 05 मई 2022। भारत दिसंबर 2024 में शुक्र ग्रह के अध्ययन के लिए शुक्रयान-1 भेजेगा। यह यान सौर मंडल के सबसे गर्म ग्रह की परिक्रमा करते हुए अध्ययन करेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को बताया कि देश के पास अभी भी शुक्र पर मिशन भेजने की क्षमता है।

शुक्र ग्रह के विज्ञान पर इसरो की बैठक में अध्यक्ष एस सोमनाथ ने बताया कि मिशन की  प्रोजेक्ट रिपोर्ट बन गई है, जरूरी फंड जुटा लिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि भारत ने 2017 में शुक्रयान-1 मिशन की जानकारी दी थी। सोमनाथ ने बताया, मिशन को प्रभावशाली बनाने के लिए वैज्ञानिकों से आग्रह किया है।

2024 में ही क्यों
पृथ्वी से शुक्र औसतन 4.10 करोड़ किमी दूर है, सूर्य की परिक्रमा में यह दूरी बढ़ती-घटती रहती है। दिसंबर 2024 में शुक्र धरती के बेहद निकट होगा। इससे अंतरिक्ष यान के लिए सबसे छोटा परिक्रमा पथ तय करना संभव होगा। अगली बार ऐसा मौका 2031 में आएगा।

अहम लक्ष्य

  • पृथ्वी के बाहर जीवन की पुष्टि की कोशिश : शुक्र सौरमंडल का सबसे रहस्यमयी ग्रह है। इसे सल्फर के बादलों ने ढका हुआ है, तो सतह पर ज्वालामुखी व लावा है। इसके बादलों में कई राज छिपे हो सकते हैं। इन्हीं में सितंबर 2020 में फास्फीन गैस मिलने का दावा वैज्ञानिकों ने किया, यह गैस सूक्ष्म-जीव भी बनाते हैं। भारतीय मिशन पृथ्वी के बाहर जीवन की पुष्टि में अहम भूमिका निभा सकता है।
  • इतने मिशन : शुक्र या इस ग्रह की ओर अब तक 46 मिशन भेजे गए। इनमें निकट से गुजरने वाले, टकराने वाले, यहां से सूर्य या दूसरे ग्रहों की ओर जाने वाले और ऑर्बिटर मिशन प्रमुख थे।

पिछले प्रयोगों से बचने की सलाह
एस सोमनाथ ने वैज्ञानिकों से कहा, वे शुक्र पर भेजे पुराने मिशन के प्रयोग दोहराने से बचें। नए लक्ष्य चंद्रयान-1 और मार्स ऑर्बिटर मिशन की तरह प्रभावी परिणाम व पहचान देने वाले होने चाहिएं। शुक्र की सतह पर कई प्रक्रियाएं, ऊंचाई व गहराई, सक्रिय ज्वालामुखी विस्फोट, इनसे बहता लावा, ग्रह की संरचना, वातावरण, सौर तूफानों का असर  नए प्रयोगों के विषय होने चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

जोधपुर हिंसा: अब तक 150 आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के लिए बढ़ाया गया कर्फ्यू

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जोधपुर 05 मई 2022। जोधपुर हिंसा के बाद लगाया गया कर्फ्यू दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। अब जोधपुर के 10 थाना क्षेत्र में कर्फ्यू छह मई की रात 12 बजे तक रहेगा।आगामी आदेश तक इंटरनेट भी बंद रहेगा। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून और व्यवस्था हवासिंह घुमरिया […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज