नागपुर में 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन, एक हफ्ते से यहां औसतन एक हजार मरीज मिल रहे

शेयर करे

महाराष्ट्र में 15 दिनों में दोगुने हुए करोना संक्रमित

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नई दिल्ली/मुंबई 11 मार्च 2021।  महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जगह-जगह सख्तियां बढ़ाई जा रही हैं। इसी बीच नागपुर में प्रशासन ने 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। यहां बीते दिन कोरोना के 1800 से ज्यादा मामले सामने आए थे। वहीं, पिछले एक हफ्ते से यहां औसतन एक हजार मरीज मिल रहे हैं। इसी वजह से प्रशासन ने यह फैसला किया है। इस दौरान सिर्फ जरूरी सुविधाओं को ही छूट मिलेगी।

उधर, महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 13,659 नए मरीज मिले। यह 7 अक्टूबर के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा है। तब 14,578 केस आए थे। करीब 15 दिन पहले तक यहां 5-6 हजार केस आ रहे थे। देश में अभी 60% से ज्यादा मरीज यहीं मिल रहे हैं।

देश में बीते 24 घंटे में 21,814 नए मरीजों की पहचान हुई। 17,674 मरीज ठीक हो गए। 114 ने इस महामारी से जान गंवाई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 4,020 की बढ़ोतरी हो गई। अब तक कुल 1.12 करोड़ लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1.09 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.58 लाख की मौत हुई है, जबकि 1.85 लाख का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

6 राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र
राज्य में बुधवार को 13,659 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 9,913 लोग ठीक हुए और 54 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 22 लाख 52 हजार 57 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 20 लाख 99 हजार 207 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 52,610 मरीजों की मौत हो गई। 99,008 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. केरल
राज्य में बुधवार को 2,475 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 4,192 लोग ठीक हुए और 14 की जान चली गई। अब तक यहां 10 लाख 83 हजार 531 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 10 लाख 43 हजार 473 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,343 मरीजों की मौत हो गई। 35,415 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. मध्यप्रदेश
राज्य में बुधवार के 516 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 309 लोग ठीक हुए और 3 की मौत हुई। अब तक 2 लाख 66 हजार 43 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 58 हजार 251 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,877 मरीजों की मौत हो गई। 3,915 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. गुजरात
राज्य में बुधवार को 675 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 484 लोग ठीक हुए। अब तक 2 लाख 75 हजार 197 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 67 हजार 250 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,418 मरीजों की मौत हो गई। 3,529 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. राजस्थान
राज्य में बुधवार को 188 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 119 लोग ठीक हुए। अब तक 3 लाख 22 हजार 78 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 17 हजार 257 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,789 मरीजों की मौत हो गई। 2,032 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

6. दिल्ली
राजधानी दिल्ली में बुधवार को 370 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 279 लोग ठीक हुए और 3 की जान चली गई। अब तक 6 लाख 42 हजार 30 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 29 हजार 199 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,931 मरीजों की मौत हो गई। 1,900 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Next Post

चोट लगने से घायल ममता बेनर्जी की हालत पहले से बेहतर, व्हीलचेयर पर करेंगी चुनाव प्रचार, विडियो जारी कर दिया संदेश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           कोलकाता 11 मार्च 2021। पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान एक कथित हमले में घायल होने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का अस्पताल के बेड से ही वीडियो सामने आया है। ममता बनर्जी का यह वीडियो उनकी पार्टी टीएमसी के ट्विटर अकाउंट पर जारी किया […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत