हैवान बना बाप: भाइयों को फंसाने के लिए बेटे को ही मार डाला; पिता से बचने को बच्चे ने आखिरी सांस तक किया संघर्ष

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 09 मई 2026। ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 13 वर्षीय मासूम सुधांशु की हत्या ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद पुलिस ने जब आरोपी की कार की जांच की तो डैशबोर्ड पर बच्चे के पैरों की मिट्टी लगी मिली। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मौत से पहले मासूम ने बचने के लिए पूरी ताकत से संघर्ष किया था, लेकिन नशे में धुत पिता की हैवानियत के आगे उसकी एक न चली। बच्चा घर के बाहर नंगे पैर खेल रहा था, तभी आरोपी पिता उसे बहलाकर कार में बैठाकर ले गया था। पुलिस के अनुसार, कार में ही रस्सी से सुधांशु का गला कसा गया। आरोपी ने रात करीब आठ बजे के बाद अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिया था, ताकि उसकी लोकेशन ट्रेस न हो सके। 

आरोपी ने हत्या के बाद घर लौटकर पत्नी और भाइयों से ऐसे पूछताछ की जैसे उसे कुछ पता ही न हो। जिस संपत्ति के लिए आरोपी ने अपने बेटे की हत्या की, उसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

यह था पूरा मामला
ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव से रिश्तों को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। अपने भाइयों को फंसाने के लिए पिता ने बेटे (13) की गला दबाकर हत्या कर दी। गांव के बाहर तालाब में शव को फेंक दिया। वारदात के बाद आरोपी प्रदीप भाटी परिवार और ग्रामीणों के साथ बेटे की तलाश का नाटक करता रहा। बुधवार रात करीब नौ बजे वह घर से निकला था। देर रात तक नहीं लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। बृहस्पतिवार को चाचा मोहित ने कोतवाली में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई। 

उसी दिन शाम करीब सात बजे तालाब के पास खेल रहे बच्चों ने पानी में शव का उतराता देखा। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव की पहचान होने पर सुधांशु के परिजन में कोहराम मच गया।

आरोपी ने भाइयों पर लगाया अपहरण का आरोप
मौके पर पहुंचा आरोपी पिता अपने भाइयों पर ही बेटे के अपहरण और हत्या का आरोप लगाने लगा। व्यवहार पर शक होने पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। फुटेज में आरोपी बेटे के साथ कार से जाता दिखता है, लेकिन दो घंटे बाद वह अकेले लौटता है। इसके बाद पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो उसने बेटे के गुलिस्तापुर में दोस्त के घर पर होने का दावा किया, लेकिन पुलिस जब उसे लेकर वहां पहुंची तो उसने बेटे को लाने के बहाने भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस व ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया। फंसता देख प्रदीप ने आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने तत्काल उसे पकड़कर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

भाइयों से चल रहा जमीन का विवाद
जांच में सामने आया है कि प्रदीप का भाइयों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गांव के बाहर करीब दो बीघा जमीन में दुकान बनाने को लेकर चारों भाइयों के बीच लंबे समय से तनाव था। प्रदीप ने उन्हें फंसाने के इरादे से बेटे की हत्या की। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उपचार के बाद उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

पश्चिम बंगाल को मिला नया मुख्यमंत्री, शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल भाजपा के पहले सीएम, इन मंत्रियों ने भी ली शपथ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 09 मई 2026। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। शुभेंदु अधिकारी ने बंगला भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कोलकाता पहुंचे हैं। इससे पहले […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप