सपा ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल… SIR में बेईमानी की कही बात, मिला ये जवाब

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 13 जनवरी 2026। यूपी में इन दिनों SIR को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच खींचतान जारी है। एक दिन पहले वोट जुड़वाने की बात पर यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी की रैली के दौरान भाजपा विधायक के बयान को लेकर सपा ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। इस पर चुनाव आयोग ने जवाब दिया है। समाजवादी पार्टी की तरफ से एक्स पर उठाए गए सवाल का एक्स पर ही रिप्लाई करके चुनाव आयोग ने उत्तर दिया। आयोग ने लिखा कि ‘सशंकित होने की आवश्यकता नहीं है। एक सप्ताह में संबंधित विधानसभा में वोटरों का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए मात्र 14707 फ़ॉर्म-6 ही दर्ज हुए हैं। 6 जनवरी 2026 को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के प्रकाशन के बाद से अब तक तक इस विधानसभा में एक भी वोट नहीं बढ़ा है। बिना वास्तविकता की पड़ताल किए किसी के बयानमात्र के आधार पर चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर संदेह करना अन्यायपूर्ण है।’  

दरअसल, सपा ने एक्स पर एक पोस्ट किया था। इस पर भाजपा विधायक के बयान का जिक्र करते हुए लिखा था कि, ‘भाजपा विधायक की स्वीकारोक्ति’ एक हफ्ते में इन्होंने 18 हजार से अधिक वोट बढ़वा लिए हैं’। इसको लेकर सपा ने चुनाव का कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। साथ ही एसआईआर कार्य में बेईमानी का आरोप लगाया। अब इस पर चुनाव आयोग ने अपना जवाब दिया है। 

Leave a Reply

Next Post

नए साल में सीएम नीतीश ने बुलाई कैबिनेट की पहली बैठक, समृद्धि यात्रा से पहले लेंगे बड़ा फैसला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 13 जनवरी 2026। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। नए साल 2026 में यह नीतीश सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, सीएम नीतीश कुमार मुख्य सचिवालय के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप