पूर्व सीएम भूपेश बघेल का बड़ा बयान, बोले- देश का संविधान बदलना चाहती है भाजपा, इसलिए कह रहे ‘अबकी बार 400 पार’

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 13 अप्रैल 2024। पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने सोमनी में आयोजित आमसभा में भाजपा को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा देश का संविधान बदलना चाहती है, ये हम नहीं खुद भाजपा के नेता कह रहे हैं, इसीलिए “अबकी बार 400 पार” का नारा दिया गया है। दरअसल, भूपेश बघेल राजनांदगांव के सोमनी में एक आमसभा में शामिल हुए. यहां सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. वीडियो में वे कह रहे हैं कि भाजपा इस देश का संविधान बदलना चाहती है, ये हम नहीं खुद भाजपा के नेता कह रहे हैं, इसीलिए यह नारा दिया गया है “अबकी बार 400 पार”. उन्होंने कहा कि आज देश खतरा में है, संविधान खतरा में है. 2029 का चुनाव नहीं होगा, इसलिए ये चुनाव खास है।

भूपेश बघेल ने कहा, कांग्रेस ने महिलाओं पर फोकस बढ़ाया. कांग्रेस नेता आज रायपुर के सभी 70 वार्डों में महालक्ष्मी नारी न्याय गारंटी योजना का फॉर्म भरवाएंगे. वार्डों में शिविर लगाकर फॉर्म भरवाएं जाएंगे. इस योजना के जरिए कांग्रेस महिलाओं से सालाना एक लाख रुपये देने का वादा कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

बिहार-झारखंड के जंगलों में पुलिस नक्सलियों की टोह में ड्रोन से कर रही निगरानी, छापे भी मार रही

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गया/औरंगाबाद 13 अप्रैल 2024। पहले चरण में गया और औरंगाबाद लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान प्रक्रिया शांति और निष्पक्ष कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन जिले के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। इसी सिलसिले में पुलिस […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी