डिज़्नी+ हॉटस्टार लेकर आया विक्की कौशल, कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर की “गोविंदा नाम मेरा”

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 17 नवंबर 2022। धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित और शशांक खेतान द्वारा लिखित तथा निर्देशित, यह कॉमेडी थ्रिलर एक अंडरडॉग और उसके परिवार के पागलपन की कहानी कहती है।  डिज़्नी+ हॉटस्टार इस साल की सबसे बड़ी कॉमेडी थ्रिलर, गोविंदा नाम मेरा लेकर आये हैं जिसमें देश के दिल की धड़कन, विक्की कौशल और सेन्सेशनल एक्टर कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर हैं। धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, यह पारिवारिक मनोरंजन जल्द ही डिज्नी + हॉटस्टार पर विशेष रूप से रिलीज़ होगी। गौरव बनर्जी, हेड- कंटेंट, डिज्नी+ हॉटस्टार और एचएसएम एंटरटेनमेंट नेटवर्क, डिज्नी स्टार का कहना है, “हमें अपने पार्टनर धर्मा के साथ साझेदारी में एक नई फिल्म की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। शशांक खेतान की फिल्मों ने हमेशा युवा उपभोक्ताओं के दिल को छू लिया है और हमें विश्वास है कि गोविंदा नाम मेरा इस फिल्मोग्राफी में और अधिक जोड़ देगा। प्रोड्यूसर करण जौहर ने कहा, “गोविंदा नाम मेरा की रिलीज के साथ, धर्मा प्रोडक्शंस ने डिज्नी+ हॉटस्टार के साथ अपनी पार्टनरशिप को और मजबूत किया है। हम विक्की कौशल, कियारा आडवाणी और भूमि पेडनेकर के दमदार परफॉर्मेंस से भरी इस हॉलीडे स्पेशल फिल्म को डिज्नी+ हॉटस्टार के दर्शकों के लिए एक्सक्लूसिव लाने के लिए उत्साहित हैं। निर्देशक शशांक खेतान ने फिल्म के बारे में अपना उत्साह साझा करते हुए कहा, “कॉमेडी की इस नये जॉनर पर काम करना आकर्षक था और एक प्रतिभाशाली स्टार कास्ट के साथ ने इसे आसान बना दिया।गोविंदा नाम मेरा एक पूर्ण पारिवारिक मनोरंजन है जो दर्शकों को फिल्म के अंत तक अनुमान लगाता दिखेगा। गोविंदा नाम मेरा एक पूर्ण पारिवारिक मनोरंजन है जो दर्शकों को फिल्म के अंत तक सोचते रह जायेंगे।

अपूर्व मेहता ने कहाँ, हम धर्मा प्रोडक्शंस ‘गोविंदा नाम मेरा’ के लिए वास्तव में उत्साहित हैं क्योंकि यह हमारी पहली कॉमेडी क्राइम थ्रिलर फिल्म है। एक उत्साही और प्रतिभाशाली निर्देशक शशांक खेतान, प्रतिभाशाली कास्ट और डिज़्नी+ हॉटस्टार के साथ हमारी लंबी साझेदारी के साथ- हम फिल्म की कल्पना त्योहारी मौसम की छुट्टियों में सभी के घरों में संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने के लिए फिल्म की योजना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

टीम इंडिया की बादशाहत कायम, टी20 विश्व कप जीतने के बावजूद भारत को पीछे नहीं कर पाया इंग्लैंड

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 17 नवंबर 2022। आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में भारतीय टीम शीर्ष पर बनी हुई है। भारत के पास 268 रेटिंग प्वाइंट हैं और वह दूसरे स्थान पर मौजूद इंग्लैंड से तीन अंक आगे हैं, जिसके पास 265 रेटिंग प्वाइंट हैं। इंग्लैंड की टीम […]

You May Like

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड....|....टी20 सीरीज: वैभव सूर्यवंशी से डरा न्यूजीलैंड!....|....बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी....|....जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी....|....एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शनों का विदेशी कनेक्शन?....|....सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच....|....खादी का नया अवतार, जेन-ज़ेड के साथ स्वदेशी का विस्तार