जांजगीर-चांपा जिले में जब्त दोपहिया वाहनों की कराई गई नीलामी, 715 वाहनों से 64 लाख की हुई राजस्व आमदनी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ रिपोर्टर 

जांजगीर-चांपा 28 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार को जब्त दोपहिया वाहनों की नीलामी कराई गई, जिससे पुलिस विभाग को 64 लाख रुपए से ज्यादा की राजस्व प्राप्ति हुई। ये वाहन विभिन्न थानों और चौकियों में रखे थे। इन्हें पुलिस और आबकारी एक्ट के तहत जब्त किया गया था। राज्य गठन के बाद पहली बार जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित इस नीलामी में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। इसे नियंत्रित करने में पुलिसवालों के भी छक्के छूट गए। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, जांजगीर पुलिस लाइन में पुलिस एक्ट के तहत जब्त 654 और आबकारी एक्ट के तहत जब्त 61 वाहनों को मिलाकर 715 गाड़ियों की नीलामी के लिए बोली लगाई गई। इससे सरकारी खजाने में 64 लाख 10 हजार 200 रुपए जमा हुए। नीलामी प्रक्रिया देर शाम तक चलती रही। इसमें 250 लोगों ने आवेदन दिया था। अमानत राशि के रूप में 10 हजार रुपए लिए गए नीलामी में बोली लगाने के लिए अमानत राशि के तौर पर 10-10 हजार रुपए जमा कराए गए थे। बोली लगाने के लिए 250 से अधिक खरीददारों ने आवेदन जमा किए थे। 664 वाहनों की नीलामी से 47 लाख 43 हजार 500 रुपए, 198 साइकिल नीलामी से 86 हजार रुपए, दो अन्य वाहनों से 57 हजार रुपए प्राप्त हुए। इसी तरह आबकारी एक्ट के प्रकरण में राजसात 61 वाहनों से 15 लाख 32 हजार 700 रुपए मिले।

इससे पहले डीएसपी संदीप मित्तल ने बताया था कि जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अलग-अलग अपराधों और अन्य वजहों से जब्त ऐसे वाहन, जिनके मालिकों ने गाड़ी वापसी के लिए लंबे समय से क्लेम नहीं किया है, उनकी नीलामी होनी है। नीलामी से पहले पहले इन लावारिस गाड़ियों के आरसी नंबर और चेसिस नंबर के आधार पर मालिकों की जानकारी जुटाई गई। सभी को नोटिस तामिल कराया गया। जिनके पास वैध दस्तावेज थे, उन्हें गाड़ियां लौटाई गईं। हफ्तेभर पहले वैध दस्तावेज लेकर क्लेम करने वाले 6 वाहन मालिकों को गाड़ियां एसडीएम के माध्यम से सुपुर्द की गई थीं।

Leave a Reply

Next Post

सुना घर देख घुसी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने आलमारी के लॉकर से पायल, कंगन समेत 70 हजार के जेवर पार कर दी, गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           धमतरी 28 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक के घर से चोरी हो गई। उसके घर में किसी और ने नहीं बल्कि उसके ही जान पहचान वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने चोरी की थी। बताया गया कि पीड़ित के घर पर दोपहर को कोई […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप