मथुरा में होली को लेकर मौलाना कौसर हयात खान का बड़ा बयान, हिंदुओं को दी चेतावनी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लखनऊ 03 मार्च 2025। उत्तर प्रदेश के मथुरा में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है और दुनिया भर से लोग यहां रंगों में रंगने के लिए आ रहे हैं। लेकिन इस बीच एक विवाद उठ खड़ा हुआ है। एक फरमान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि ब्रज की होली में मुस्लिमों की एंट्री नहीं होगी। इस फरमान के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और मुसलमानों में इस पर गुस्सा देखा जा रहा है।

मथुरा में होली को लेकर मौलाना कौसर हयात खान का बड़ा बयान
मिली जानकारी के मुताबिक, इसी संदर्भ में मुस्लिम लीग के संयुक्त सचिव मौलाना कौसर हयात खान ने बरसाना होली को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने गुस्से में आकर हिंदुओं को चेतावनी दी है। मौलाना ने कहा कि महाकुंभ के बाद अब बरसाना होली मेले में गैर हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगाने की मांग की गई है। उन्होंने कहा, “महाकुंभ के बाद अब ये फरमान जारी किया गया है। जिस तरह से इन लोगों ने नफरत का इजहार किया, खुद ऊपर वाले ने उनका जवाब दिया।

जानिए, और क्या बोले मौलाना कौसर हयात खान?
मौलाना ने आगे कहा कि जैसा पहले हिमाचल प्रदेश में त्रासदी आई थी, वहां मुसलमानों ने हिंदुओं की मदद की थी। उसी तरह जब कुम्भ में भगदड़ मची, तो मुसलमानों ने सबसे ज्यादा मदद की। वे लोग जो मुसलमानों और मस्जिदों से नफरत करते हैं, वही लोग मुसलमानों की मस्जिदों में पनाह लेने पहुंचे। मुसलमानों ने उन्हें खाना खिलाया, पानी पिलाया और ओढ़ने के लिए चादरें दीं। मौलाना ने इस पर जोर देते हुए कहा कि मुसलमानों ने कभी नहीं कहा कि वे कुम्भ या बरसाना में जाएंगे, लेकिन जब जरूरत पड़ी, तो मुसलमान ही सबसे पहले मदद के लिए सामने आए। इन लोगों ने जो नफरत फैलाई, उनका जवाब खुद अल्लाह ने दिया है। ऐसे लोगों की मदद न तो सरकार ने की और न ही पुलिस ने। मुसलमानों ने ही उनकी मदद की।

मौलाना कौसर हयात खान ने यह भी कहा कि यह सब नफरत फैलाने वाले लोग खुद शर्मिंदा हुए हैं और अल्लाह ने उन्हें जलील किया है। उनका कहना था कि इस तरह की नफरत फैलाने वालों को चाहिए कि वे अपनी हरकतों पर नियंत्रण रखें।

Leave a Reply

Next Post

सीएम रेखा गुप्ता ने जारी किया वाट्सएप नंबर, अब दिल्लीवासी घर बैठे दे सकते हैं बजट पर अपना सुझाव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 03 मार्च 2025। दिल्ली विधानसभा का आज आखिरी दिन है और इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दिल्ली का नया बजट 24 से 26 मार्च के बीच आएगा।इस बजट की खास बात यह होगी कि इसमें हर वर्ग के लोगों […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप