IPL 2022: गुजरात पहले स्थान पर काबिज, लिविंगस्टोन ऑरेंज कैप की रेस में शामिल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 18 अप्रैल 2022। आईपीएल 2022 में रविवार के दिन दो मैच खेले गए और इन मैचों के नजीतों के चलते अंक तालिका में भारी बदलाव हुआ है। चेन्नई को तीन विकेट से हराने के साथ गुजरात ने सीजन की पांचवीं जीत हासिल की है और उसके पास 10 अंक हो गए हैं। वहीं लखनऊ दूसरे और आरसीबी तीसरे स्थान पर है। राजस्थान की टीम टॉप चार से बाहर हो चुकी है। शुरुआती दो मैच हारकर खराब शुरुआत करने वाली हैदराबाद लगातार चार मैच जीतकर टॉप चार टीमों में शामिल हो चुकी है। इन दो मैचों के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में शामिल खिलाड़ियों की सूची में भी बदलाव हुआ है। पंजाब के लियम लिविंगस्टोन ऑरेंज कैप की रेस में आ चुके हैं। वहीं टी नटराजन ने चहल की बराबरी कर ली है। 

अंक तालिका में मुंबई की टीम सबसे नीचे है। रोहित की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस लगातार छह मैच हार चुकी है। वहीं चेन्नई भी छह में सिर्फ एक मैच जीत पाई अब इन दोनों टीमों के लिए प्लेऑफ के दरवाजे लगभग बंद हो चुके हैं। अगर मुंबई और चेन्नई को प्लेऑफ में जगह बनानी है तो दोनों को लगभग हर मैच जीतना होगा। 

अंक तालिका की स्थिति

चेन्नई को तीन विकेट से हराने के साथ ही गुजरात ने पांचवीं जीत दर्ज की है और अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है। वहीं लखनऊ की टीम दूसरे और बैंगलोर तीसरे स्थान पर है। लगातार चार मैच जीतने वाली हैदराबाद की टीम टॉप चार टीमों में जगह बना चुकी है। राजस्थान पांचवें और कोलकाता छठे स्थान पर है। हैदराबाद के खिलाफ हारने वाली पंजाब सातवें स्थान पर आ गई है। दिल्ली आठवें, चेन्नई नौवें और मुंबई दसवें पायदान पर है। अब चेन्नई और मुंबई के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो चुकी है। 

सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी (ऑरेंज कैप)

सर्वाधिक रन बनाने के मामले में राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं लोकेश राहुल इस साल भी ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हो गए हैं। राहुल ने 235 रन बनाए हैं और बटलर के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।  

Leave a Reply

Next Post

अमेठी में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत छह की मौके पर मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अमेठी 18 अप्रैल 2022। बारात में शामिल होने जा रही बोलेरो को देर रात गौरीगंज थाना क्षेत्र के बाबूगंज सगरा आश्रम के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बोलेरो सवार पिता-पुत्र समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग