चेन्नई सुपर किंग्स के बाद इस टीम ने बनाई प्लेआफ में जगह, लगातार तीसरे साल किया कमाल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 02 अक्टूबर 2021। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के अब तक शानदार खेल दिखाने वाली चेन्नई सुपर किंग्स प्लेआफ में जगह पक्की करने वाली पहली टीम बनी। इसके बाद दूसरी टीम कौन सी होगी इसको लेकर ज्यादा संशय नहीं था लेकिन शुक्रवार को पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुए मुकाबले के बाद यह साफ हो गया। इस मैच मैच में केकेआर को हार मिली और दिल्ली कैपिटल्स अपने आप ही प्लेआफ में पहुंच गई।

पिछले सीजन की उप विजेता टीम दिल्ली ने इस सीजन भी अपना फार्म जारी रखा है। 11 में से 8 मुकाबले जीतकर टीम ने कुल 16 अंक हासिल किए हैं और इस वक्त वह चेन्नई के बाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। कोलकाता की हार के बाद यह तय हो गया कि सिर्फ एक मुंबई की टीम है जिसके पास दिल्ली के बराबर 16 अंक हासिल करने का मौका है। इसके अलावा बाकी की दो टीमें 14 अंक तक ही पहुंच सकती है। ऐसे में दिल्ली का जगह पूरी तरह से सुरक्षित हो गई।

कैसे हुआ दिल्ली के प्लेआफ का फैसला

इस वक्त अगर अंक तालिका पर गौर करें तो चेन्नई 18 अंक लेकर पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर 16 अंक लेकर दिल्ली की टीम है। रायल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के पास 14 अंक है और वह तीसरे स्थान पर है। कोलकाता, पंजाब और मुंबई के पास 10-10 अंक है। यह टीमों क्रमश: चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर है। दिल्ली की टीम अगर अब यहां से अपने तीनों मैच हार जाती है फिर भी उसके पास 16 अंक होंगे। वहीं बैंगलोर और मुंबई की टीम अगर अपने सारे मैच जीत लेती है फिर भी दिल्ली टाप चार टीमों में रहेगी। पंजाब और कोलकाता के पास दो मुकाबले ही बचे हैं और उनके 10 अंक है तो वह इन दोनों मैच को जीतने के बाद भी 14 अंकों तक पहुंचेगी।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें किया नमन

शेयर करेछत्तीसगढ़ में साकार हो रहा महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज का सपना : बघेल इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 02 अक्टूबर 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वीं जयंती के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया है। उन्होंने कहा है […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप