नहीं थम रहा गजराज का आतंक, सो रहे पति-पत्नी को कुचलकर उतारा मौत के घाट

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सूरजपुर 29 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शुक्रवार रात एक बार फिर गजराज का आतंक देखने को मिला है. भटगांव थाना क्षेत्र के कपसरा स्थित बिसाही पोड़ी गांव में हाथी ने दंपति को कुचलकर मार डाला. घटना करीब 2 बजे रात की है, जब पति-पत्नी एक साथ खलिहान में सो रहे थे। जानकारी के मुताबिक, मृतक कबिलास राजवाड़े अपनी पत्नी धनियारो के साथ खलिहान में धान की रखवाली कर रहा था. देर रात हाथी ने हमला कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया. घटना के बाद लोगों से मिली सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. हालांकि वन विभाग हाथियों के सही लोकेशनकी जानकारी नहीं जुटा पा रहे हैं।

बता दें कि 22 नवंबर को रामकोला वन परिक्षेत्र में दोपहर के वक्त चार लोग जंगल में बाइक से गए थे. वह जंगल में भटकी गाय और जड़ी-बुटी की तलाश में पहुंचे थे. लौटने के दौरान लगभग शाम 4 बजे उनका अचानक हाथियों से सामना. एक हाथी ने आक्रमक होकर पूर्व उपसरपंच मोहम्मद सैफुद्दीन को कुचलकर मार डाला. वहीं अन्य तीन लोगों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई।

Leave a Reply

Next Post

'भारतीय बल्लेबाज एनआरआई जैसे, घर में अनाड़ी', 0-2 से हार के बाद संजय मांजरेकर का टीम इंडिया पर तंज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 29 नवंबर 2025। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुई टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को 0-2 से करारी हार झेलनी पड़ी। इस शर्मनाक परफॉर्मेंस के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भारतीय बल्लेबाजों को लेकर सख्त टिप्पणी की है। उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों […]

You May Like

फसल सुरक्षा के नाम पर बिछा मौत का जाल....|....झीरम घाटी कांड में सजा पर फैसला आज....|....ऋचा ने मिस एमपी का खिताब जीता, फिर चुना कॉर्पोरेट करियर....|....पुलिसकर्मी पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप....|....नकली सप्लीमेंट और एलोपैथिक दवाओं का खेल पकड़ा, पांच गिरफ्तार....|....दिल्ली में आशा कार्यकर्ताओं को अब मिलेंगे 6000 रुपये....|....खून से सने कपड़ों ने खोला अंधे कत्ल का राज....|....माफिया और मच्छर की तरह खत्म हुआ इंसेफेलाइटिस....|....इस्राइल को 40 हजार खतरनाक बम देगा अमेरिका....|....ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी संसद में घमासान