महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी को ब्लैकमेल करने वाला सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी गिरफ्तार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 20 मार्च 2023। महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को ब्लैकमेल करने और उन्हें रिश्वत की पेशकश करने के आरोपी अनिल जयसिंघानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पुलिस अनिल जयसिंघानी की बेटी अनिक्षा जयसिंघानी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मुंबई पुलिस ने अनिक्षा के पिता अनिल जयसिंघानी को सोमवार को गुजरात से पकड़ा। 

उप-मुख्यमंत्री की पत्नी को ब्लैकमेल करने का मामला
अनिल के खिलाफ 15 मामले लंबित हैं। अमृता फडणवीस की शिकायत पर पुलिस ने 16 मार्च को डिजाइनर अनिक्षा को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि एक आपराधिक मामले में हस्तक्षेप करने के लिए पैसों की पेशकश करने और उन्हें धमकाने का आरोप है। 

गुजरात पुलिस के साथ मिलकर किया गिरफ्तार
मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी बालसिंह राजपूत ने बताया कि आरोपी अनिल जयसिंघानी को गुजरात से गिरफ्तार किया गया। वह कई दिनों से फरार था। आरोपी कई मामलों में वांछित था। गुजरात पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी इंटरनेट तकनीक और मोबाइल तकनीक का विशेषज्ञ है और एनक्रिप्टेड तरीके से भी बातचीत कर सकता है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई तकनीकी टूल्स की मदद ली और आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी को मालाबार हिल पुलिस को सौंपा जाएगा, जहां उसके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। 

Leave a Reply

Next Post

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन कोे भारत स्काउट्स एवं गाईड ने स्कार्फ पहना कर सम्मानित किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 20 मार्च 2023। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन कोे आज राजभवन में  भारत स्काउट्स एवं गाईड, संगठन द्वारा मुख्य संरक्षक का परंपरागत स्कार्फ एवं बैज से सम्मानित किया गया। साथ ही भारत स्काउट्स एवं गाईड की छत्तीसगढ़ में संचालित गतिविधियों से अवगत कराया गया। इस अवसर पर […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव