अब मौके पर होगी मछलियों की पहचान

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भोपाल, 29 नवंबर 2026। मछली की प्रजाति कौन-सी है, किसी जैविक अवशेष का संबंध किस जीव से है या जब्त किया गया मांस किसी संरक्षित वन्यजीव का तो नहीं? ऐसे सवालों के जवाब तलाशने में अब बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का शोध नई दिशा दे सकता है। विश्वविद्यालय के बायोसाइंस विभाग ने डीएनए बारकोडिंग आधारित पोर्टेबल उपकरण विकसित किया है। इस नवाचार को पेटेंट मिला है। इससे मछलियों और अन्य वन्यजीवों की प्रजातियों की आनुवंशिक पहचान को अधिक सुविधाजनक बनाने की संभावनाएं खुली हैं। इस उपकरण का पेटेंट ‘पोर्टेबल फिश डीएनए बारकोडिंग एंड आइडेंटिफिकेशन डिवाइस’ शीर्षक से प्रदान किया गया है। इस शोध का नेतृत्व बायोसाइंस विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. आरके गर्ग ने किया। उनके साथ शोधार्थियों की टीम भी शामिल रही। यह तकनीक मत्स्य अनुसंधान के साथ जैव विविधता संरक्षण और वन्यजीव अपराधों की जांच में उपयोगी हो सकती है।

डीएनए बारकोडिंग तकनीक में किसी जीव के आनुवंशिक कोड के विशिष्ट हिस्से का विश्लेषण कर उसकी प्रजाति की पहचान की जाती है। इसके लिए त्वचा, मांस, पंख या अन्य जैविक ऊतक का छोटा नमूना लिया जाता है। फिर डीएनए निकालकर पीसीआर तकनीक से उसकी प्रतियां तैयार की जाती हैं। इसके बाद डीएनए अनुक्रम का मिलान अंतरराष्ट्रीय आनुवंशिक डेटाबेस से किया जाता है। इससे संबंधित जीव की प्रजाति की पहचान करने में मदद मिलती है।

इस तकनीक का एक महत्वपूर्ण उपयोग वन्यजीव अपराधों की जांच में हो सकता है। अवैध शिकार या वन्यजीवों के अंगों की तस्करी से जुड़े मामलों में जब्त मांस, ऊतक और अन्य जैविक अवशेषों की पहचान की जा सकती है। इससे यह पता लगाने में मदद मिल सकती है कि नमूना किस प्रजाति का है। इसके अलावा बाजार में बिकने वाली मछलियों और समुद्री खाद्य पदार्थों की प्रजाति की पुष्टि तथा मिलावट की जांच में भी यह तकनीक उपयोगी हो सकती है।

इस पेटेंट में डॉ. आरके गर्ग के साथ शोधार्थी दीपक रघुवंशी, निकिशा महोबिया, गायत्री बाथम, काजल सिंह, शिवानी बागरी और नीलिमा माडामे का योगदान रहा। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. दीनदयाल बेदिया ने इस उपलब्धि पर डॉ. गर्ग और शोधार्थियों को बधाई दी। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे शोध कार्यों के लिए विश्वविद्यालय की ओर से हरसंभव सहायता देने की बात कही।

Leave a Reply

Next Post

महाराष्ट्र में चीते की खाल मिलने से प्रोजेक्ट चीता की सुरक्षा पर उठे सवाल

शेयर करेसीएम और केंद्र से जांच की मांग छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           भोपाल, 29 नवंबर 2026। महाराष्ट्र में बाघ, तेंदुए और संदिग्ध चीते की खाल मिलने के बाद मध्यप्रदेश में प्रोजेक्ट चीता की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वन्यजीव और पर्यावरण कार्यकर्ता अजय दुबे ने इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ. […]

You May Like

महाराष्ट्र में चीते की खाल मिलने से प्रोजेक्ट चीता की सुरक्षा पर उठे सवाल....|....अब मौके पर होगी मछलियों की पहचान....|....फिल्म में अवनीत के गाने पर भड़के यूजर्स....|....बदल गया है मुंह का स्वाद और जीभ में भी रहती है जलन?....|....पहली बार कोच के तौर पर साथ दिखेंगे गांगुली-युवराज....|....लॉस एंजिलिस के तट पर भूकंप के बाद 40 से ज्यादा झटके....|....स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स में बड़ा घोटाला - भूपेश बघेल....|....अर्नब, मुरासु और अकवान की मार से प्रदेश का अन्नदाता तबाह, संवेदनहीन सरकार केवल मूकदर्शक बनी है - दीपक बैज....|....मध्य प्रदेश के कामरेड हरिद्वार सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी....|....विवेक-रोली प्रकाश ने जगाई मानवता की नई ज्योत