15 साल बाद फिर लौटी शाहरुख-करीना की जोड़ी, ‘डैडी कूल’ में स्वैग और डांस का धमाका

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 28 नवंबर 2026। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और करीना कपूर खान की शानदार ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री एक बार फिर दर्शकों को दीवाना बनाने आ गई है। फिल्म ‘किंग’ के नए गाने ‘डैडी कूल (किंग वर्जन)’ में दोनों सितारे अपने जबरदस्त डांस मूव्स, शानदार स्वैग और बेमिसाल अंदाज से डांस फ्लोर पर धमाल मचाते नजर आ रहे हैं। करीब 15 साल बाद पर्दे पर साथ आई इस लोकप्रिय जोड़ी की वापसी ने फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है।

‘हाउस ऑफ इंस्टाग्राम 2026’ में 700 से अधिक कंटेंट क्रिएटर्स की मौजूदगी में अनावरण हुआ यह गाना अब ज़ी म्यूजिक कंपनी और टी-सीरीज के यूट्यूब चैनलों पर उपलब्ध है। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित ‘किंग’ का निर्माण रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स ने किया है। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शाहरुख-करीना की यह वापसी फिल्म की सबसे बड़ी आकर्षणों में से एक बन गई है।

‘तू मिल जाए’ के रोमांटिक और एक्शन से भरपूर अंदाज के बाद ‘डैडी कूल (किंग वर्जन)’ शाहरुख के एक नए रंग से रूबरू कराता है। करीना का स्टाइलिश अंदाज और शाहरुख का चिरपरिचित आकर्षण गाने को खास बनाते हैं। बोनी एम. के ग्लोबल हिट को सचिन-जिगर ने नए बॉलीवुड रंग में ढाला है। अरिजीत सिंह और शिल्पा राव की आवाज तथा वैभवी मर्चेंट की ऊर्जावान कोरियोग्राफी इसकी रौनक बढ़ाती है। कुमार के हिंदी बोल गाने को नया अंदाज देते हैं।

Leave a Reply

You May Like

15 साल बाद फिर लौटी शाहरुख-करीना की जोड़ी, ‘डैडी कूल’ में स्वैग और डांस का धमाका....|....आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्सक का मानवीय स्पर्श भी जरूरी - राज्यपाल डेका....|....क्राइस्टचर्च टेस्ट के दूसरे दिन भारत का स्कोर 116/6....|....अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण विस्फोट: सात की मौत और 90 से ज्यादा जख्मी....|....भानियावाला में दुकानों पर सीलिंग की तैयारी....|....मायावती ने महिला आरक्षण का किया स्वागत....|....काशी-तमिल संगमम का शुभारंभ: उपराष्ट्रपति और सीएम ने किया उद्घाटन....|....अधूरा जवाब पेश करने पर ग्वालियर हाईकोर्ट सख्त....|....आर्मी डे पर भोपाल आएंगे तीनों सेनाओं के 4000 से अधिक जवान....|....राज्य सेवा परीक्षा का नया पाठ्यक्रम जारी