आर्मी डे पर भोपाल आएंगे तीनों सेनाओं के 4000 से अधिक जवान

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

भोपाल, 28 नवंबर 2026। सेना दिवस के अवसर पर 15 जनवरी को भोपाल में तीनों सेनाओं के 4000 से अधिक जवान और अधिकारी पहुंचेंगे। इनमें थल सेना, वायु सेना और नौसेना के जवान शामिल होंगे। आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम के दौरान तीनों सेनाएं अपनी ताकत, आधुनिक उपकरणों और विशेष कौशल का प्रदर्शन करेंगी। सेना दिवस का मुख्य आयोजन बीएचईएल क्षेत्र में होगा। इसके अलावा थल सेना, वायु सेना और नौसेना की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। थल सेना अपने टैंकों और अन्य सैन्य उपकरणों का प्रदर्शन करेगी। वायु सेना की ओर से एयर शो आयोजित किया जाएगा। वहीं, नौसेना के जवान हेलीकॉप्टर से पानी में उतरने के अपने विशेष कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

सेना की ओर से जंबूरी मैदान में सैन्य उपकरणों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके अलावा टीटी नगर के दशहरा मैदान में ड्रोन का प्रदर्शन किया जाएगा। इन आयोजनों के जरिए लोगों को सेना के आधुनिक उपकरणों और तकनीक को करीब से देखने का मौका मिलेगा। 

आयोजन की तैयारियों के लिए अगले महीने से ही तीनों सेनाओं के जवान और अधिकारी भोपाल पहुंचने लगेंगे। वरिष्ठ अधिकारी भी यहां रहकर तैयारियों की निगरानी करेंगे। जिला प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए अलग-अलग स्तर पर व्यवस्थाएं करने की योजना बनाई है। इसके लिए अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपने का काम शुरू कर दिया गया है। राज्य सरकार ने आयोजन की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी गृह विभाग को सौंपी है। गृह विभाग पूरे आयोजन की तैयारियों की निगरानी कर रहा है। जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।
 

Leave a Reply

Next Post

अधूरा जवाब पेश करने पर ग्वालियर हाईकोर्ट सख्त

शेयर करेस्मार्ट सिटी सीईओ को चेतावनी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           ग्वालियर, 28 नवंबर 2026। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर खंडपीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अधूरा जवाब पेश करने पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति जी. एस. अहलूवालिया और न्यायमूर्ति अनुराधा शुक्ला की खंडपीठ ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी […]

You May Like

अब मौके पर होगी मछलियों की पहचान....|....फिल्म में अवनीत के गाने पर भड़के यूजर्स....|....बदल गया है मुंह का स्वाद और जीभ में भी रहती है जलन?....|....पहली बार कोच के तौर पर साथ दिखेंगे गांगुली-युवराज....|....लॉस एंजिलिस के तट पर भूकंप के बाद 40 से ज्यादा झटके....|....स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स में बड़ा घोटाला - भूपेश बघेल....|....अर्नब, मुरासु और अकवान की मार से प्रदेश का अन्नदाता तबाह, संवेदनहीन सरकार केवल मूकदर्शक बनी है - दीपक बैज....|....मध्य प्रदेश के कामरेड हरिद्वार सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी....|....विवेक-रोली प्रकाश ने जगाई मानवता की नई ज्योत....|....जिमी शेरगिल और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ ने बढ़ाई उत्सुकता, मुंबई में रिलीज हुआ दमदार ट्रेलर