भारत में अब विदेशियों को एंट्री आसान, 15 नवंबर से मिलेगा टूरिस्ट वीजा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 08 अक्टूबर 2021। पिछले डेढ़ साल से पर्यटन क्षेत्र में बंद पड़ी विदेशियों की एंट्री को एक बार फिर से गति मिलने वाली है। गृह मंत्रालय 15 अक्टूबर से चार्टर्ड उड़ानों के जरिए भारत आने वाले विदेशियों को नए पर्यटक वीजा देने की सेवा फिर से शुरू करेगा। हालांकि, चार्टर्ड विमानों के अलावा अन्य उड़ानों से भारत आने वाले विदेशी पर्यटक 15 नवंबर से ऐसा करने की अनुमति दी गई है। गृह मंत्रालय ने बयान में आगे कहा कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा समय-समय पर अधिसूचित किए गए सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल एवं मानदंडों का पालन विदेशी पर्यटकों, उन्हें भारत लाने वाले विमानों और लैंडिंग स्टेशनों पर उपस्थित अन्य लोगों को करना होगा।

कोविड -19 महामारी के कारण, विदेशियों को दिए गए सभी वीजा पिछले साल निलंबित कर दिए गए थे। केंद्र सरकार द्वारा वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर कई अन्य प्रतिबंध भी लगाए गए थे। कोविड -19 स्थिति पर विचार करने के बाद, विदेशियों को बाद में भारत में प्रवेश और ठहरने के लिए पर्यटक वीजा के अलावा किसी भी अन्य प्रकार के भारतीय वीजा का लाभ उठाने की अनुमति दी गई थी।

लेकिन अब विदेशी टूरिस्ट भारत में टूरिस्ट वीजा के जरिए आ सकते हैं और घूम सकते हैं। कोविड-19 से जुड़ी वर्तमान समग्र स्थिति को देखते हुए वीजा एवं अंतर्राष्ट्रीय यात्रा पर लगाई गई पाबंदियों में और ढील दे दी गई है। कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए विदेशी नागरिकों को बाद में भारत में प्रवेश के लिए पर्यटन वीजा के अलावा अन्य वीजा की अनुमति दे दी गई। बहरहाल, गृह मंत्रालय को विभिन्न राज्य सरकारों एवं संबंधित पक्षों से पर्यटन वीजा जारी करने का आग्रह प्राप्त हो रहा था ताकि विदेशी पर्यटक भारत आ सकें।  

Leave a Reply

Next Post

300 गिरफ्तारी और 12 ड्रग्स गैंग का भंडाफोड़...मुंबई NCB चीफ ने आरोपों पर दिया जवाब

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 08 अक्टूबर 2021। पिछले कई महीनों से एनसीबी का एक्शन देखा जा सकता है जिसमें बॉलीवुड एक्टर्स समेत कई लोगों पर शिकंजा कसा गया है। लेकिन लगातार एनसीबी पर आरोप लगते रहे हैं कि यह बीजेपी के आदेशों के मुताबिक काम कर रही है। […]

You May Like

यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान....|....दुनिया का नक्शा बदलने की तैयारी....|....शक्कर के बढ़े दाम और बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदेश भर में चीनी सत्याग्रह....|....डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ का युवा बेरोजगार- दीपक बैज....|....420 बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान, बीएसई सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ लाइट ऑफ लाइफ ट्रस्ट....|....चार हफ्तों बाद भी कायम है आर. माधवन की ‘GDN’ का जादू....|....प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान