उत्तरी दिल्ली में हर दूसरा युवा बेरोजगार

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

दिल्ली, 19 सितंबर 2026। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) 2025 के जिला-स्तरीय आंकड़ों ने राजधानी दिल्ली के श्रम बाजार की गंभीर विषमता को उजागर कर दिया है। एक तरफ जहां उत्तरी दिल्ली में 15 से 29 वर्ष के 44.3 प्रतिशत युवा नीट (न तो शिक्षा में, न रोजगार में और न ही किसी प्रशिक्षण में) श्रेणी में आ चुके हैं, वहीं दूसरी ओर पूर्वी दिल्ली 8.3 प्रतिशत की उच्चतम बेरोजगारी दर के साथ सबसे अधिक प्रभावित जिला बनकर उभरा है। इसके ठीक विपरीत, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में बेरोजगारी दर पूरी राजधानी में सबसे कम 3.2 प्रतिशत दर्ज की है।

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली का समग्र श्रम बल भागीदारी दर (एलएफपीआर) 44.2 प्रतिशत और श्रमिक जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर) 41.6 प्रतिशत है। पूरी दिल्ली में औसतन बेरोजगारी दर (यूआर) 5.9 प्रतिशत और युवा नीट दर 24.7 प्रतिशत पाई गई है।

उत्तरी व मध्य दिल्ली में युवा ऊर्जा पर संकट
रिपोर्ट के आंकड़े चिंता जताते हैं कि उत्तरी दिल्ली में युवाओं की एक बड़ी आबादी विकास की मुख्यधारा से कट चुकी है। उत्तरी दिल्ली में नीट दर रिकॉर्ड 44.3 प्रतिशत तक पहुंच गई है, जो दिल्ली के सभी जिलों में सर्वाधिक है। इसके बाद सेंट्रल दिल्ली का स्थान है, जहां 33.2 प्रतिशत युवा न तो कोई पढ़ाई कर रहे हैं और न ही किसी रोजगार या स्किल ट्रेनिंग से जुड़े हैं। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम दिल्ली में नीट दर 25.7 प्रतिशत और दक्षिण दिल्ली में 25.3 प्रतिशत दर्ज की गई है।

पूर्वी दिल्ली में सबसे ज्यादा बेरोजगारी
बेरोजगारी दर (यूआर) के मामले में पूर्वी दिल्ली की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है, जहां 8.3 प्रतिशत की दर दर्ज की गई है। इसके बाद उत्तर-पश्चिम दिल्ली (7.4 प्रतिशत), उत्तर दिल्ली (6.8 प्रतिशत), उत्तर-पूर्व दिल्ली (6.4 प्रतिशत) और पश्चिम दिल्ली (6.3 प्रतिशत) का नंबर आता है। इसके ठीक विपरीत, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली ने श्रम बाजार के सभी मापदंडों पर राजधानी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में श्रम बल भागीदारी दर (एलएफपीआर) 46.7 प्रतिशत और श्रमिक जनसंख्या अनुपात (डब्ल्यूपीआर) 45.2 प्रतिशत के साथ सबसे अधिक है, जबकि यहां बेरोजगारी दर सबसे कम 3.2 प्रतिशत और नीट दर मात्र 12.3 प्रतिशत है। 

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली से घूमने आए दो दोस्तों में से एक नहाते समय नदी में डूबा

शेयर करेनीम बीच के पास हुआ हादसा, तलाश जारी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           ऋषिकेश, 19 सितंबर 2026। थाना मुनिकीरेती क्षेत्र में नीम बीच के पास एक युवक के नदी में डूबने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, आपदा राहत दल, जल पुलिस और स्थानीय पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और युवक […]

You May Like

तालाब की मेड़ पर खुदाई कर बाहर ले जा रहे मुरुम....|....संगीत-कला से पीढि़यों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: मंत्री नेताम....|....भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी मामला: रसमड़ा स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार....|....कैथल में दुष्कर्म का मामला: समझौते के नाम पर तीन लाख लेने का आरोप....|....अनियंत्रित ट्रक ने कार को मारी टक्कर, महिला कांस्टेबल की पत्नी समेत दो की मौत....|....लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद....|....दिल्ली से घूमने आए दो दोस्तों में से एक नहाते समय नदी में डूबा....|....उत्तरी दिल्ली में हर दूसरा युवा बेरोजगार....|....कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से बना था निर्माण....|....लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी को रोशन करेंगे 26 बिजलीघर