किसान आंदोलन: मुआवजा देने की तैयारी में यूपी, उत्तराखंड और हरियाणा सरकार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 28 नवंबर 2021। उत्तर प्रदेश, हरियाणा व उत्तराखंड की राज्य सरकारें किसान आंदोलन के दौरान मृत किसान परिवारों के लिए मुआवजा घोषित कर सकती हैं। भाजपा नेतृत्व ने अपने राज्यों में किसानों पर दर्ज मुकदमों की वापसी की प्रक्रिया भी शुरू करने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है, यूपी सहित पांच राज्यों के चुनाव के मद्देनजर सरकार किसान आंदोलन को जल्द से जल्द सौहार्दपूर्ण तरीके से खत्म कराना चाहती है। पराली जलाने को अपराध की श्रेणी से बाहर करने की घोषणा इसी दिशा में कदम है। हालांकि यह प्रस्ताव सरकार किसान संगठनों से वार्ता के दौरान कई बार दे चुकी है।

मृत किसान परिवारों को मुआवजा संभव

सरकार की मुख्य चिंता आंदोलन के दौरान सात सौ से अधिक किसानोंं की विभिन्न कारणों से हुई मौत का मुद्दा है। सूत्रों के मुताबिक, इसके हल के लिए भाजपाशासित राज्य अपनी ओर से मुआवजे की घोषणा कर सकते हैं। गौरतलब है कि आंदोलन के दौरान जिन किसानों की मौत हुई, उनमें ज्यादातर पंजाब के हैं। ऐसे में सरकार को पंजाब सरकार और कांग्रेस पर दबाव बनाने का अवसर भी मिलेगा।

गन्ना किसानों को साधेंगे

सरकार पश्चिमी यूपी के गन्ना किसानों को साधने के लिए अहम घोषणा करना चाहती है, इसके लिए शीर्ष स्तर पर माथापच्ची चल रही है।
एमएसपी पर कानूनी गारंटी आंदोलन का मुख्य मुद्दा है। आरएसएस से जुड़ा भारतीय किसान संगठन भी यही चाहता है। सरकार वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुरूप गठित की जाने वाली कमेटी में इस मुद्दे को भी शामिल करने का प्रस्ताव रख सकती है।

Leave a Reply

Next Post

बंगाल के नादिया में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार मेटाडोर, 18 की मौत; कई घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कोलकाता 28 नवंबर 2021। पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में शनिवार रात हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।यह घटना उस समय हुई जब उत्तर 24 परगना के बगदा से शवों को लेकर 20 से अधिक […]

You May Like

सरगुजा में व्यापारियों ने किया नेशनल हाईवे जाम,नगर बंद....|....सुबह 6 से रात 12 बजे तक चलेगा ट्रैफिक-सिग्नल....|....3 अगस्त को सीएम हाउस घेराव करेगी कांग्रेस....|....अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई....|....रास्ते में खड़ी खड़ी पिकअप हटाने की बात पर खूनी बवाल....|....आदिवासी बहुल संभाग बस्तर से सरगुजा तक मजबूत होगी रेल सेवा....|....राजस्व मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं, समय पर निपटाएं नामांतरण और बंटवारा-मंत्री टंक राम वर्मा....|....जनता की सेहत से कोई समझौता नहीं: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े....|....अटल की मूर्ति भी भाजपा की भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई तांबा की जगह सीमेंट की निकली....|....वंचित वर्गों को आरक्षण के अधिकार से वंचित करना चाहती है भाजपा