वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम की प्लेइंग XI कैसी हो सकती है, रोहित शर्मा ने कर दिया खुलासा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 मार्च 2023। दूसरे वनडे मैच में टॉस के समय रोहित शर्मा ने विश्व कप को लेकर भी एक खास खुलासा कर दिया है. रोहित शर्मा ने टीम इंडिया की रणनीति की झलक दिखाई है. रोहित ने कहा किहम विश्व कप में भारतीय इलेवन में 3 स्पिनरों के साथ जा सकते हैं. दरअसल, दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ऐसे में टॉस के समय रोहित ने भारतीय प्लेइंग इलेवन को लेकर बात की, दूसरे वनडे में भारतीय इलेवन में 3 स्पिनरों को रखने पर कप्तान रोहित ने अपनी राय दी और कहा कि, वर्ल्ड कप के मद्देनजर हम यह टेस्ट करना चाहते हैं कि 3 स्पिनरों के प्लेइंग इलेवन के खेलने से क्या परिणाम निकल पाता है. यह वर्ल्ड कप के रणनीतियों के कारण उठाया गया कदम है।

टॉस के समय क्या बोले रोहित शर्मा
‘पिच लंबे समय से ढकी हुई है, हमें अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी और देखना होगा कि हम कितने स्कोर खड़ा कर पाते हैं. आप भारत के लिए खेलते हैं तो हर मैच दबाव वाला खेल होता है, इसलिए आपको शांत रहना होता है और सही निर्णय लेना होता है. पिछले कुछ वनडे सीरीज में हमने शांत रहने की कोशिश की है. प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव. ईशान नहीं खेल रहे हैं, मैं उनकी जगह वापस आया हूं. शार्दुल की जगह अक्षर आजका मैच खेल रहे हैं. अगर हम टॉस जीतते हैं, हम भी पहले गेंदबाजी करते. हम तीन स्पिनरों के साथ उतरें हैं.  हम विश्व कप में भी तीन स्पिनरों के साथ जा सकते हैं, इसलिए हम यहां टेस्ट करना चाहते हैं। दूसरे वनडे मैच की बात करें तो भारत ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं. कप्तान रोहित शर्मा ने ईशान किशन की जगह वापसी की है जबकि शार्दुल ठाकुर के स्थान पर अक्षर पटेल को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है. ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं. एलेक्स कैरी ने जोश इंग्लिश की जगह ली है जबकि चोटिल ग्लेन मैक्सवेल के स्थान पर नाथन एलिस को लिया गया है.भारत पहला मैच जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में अभी 1-0 से आगे है.

Leave a Reply

Next Post

कहीं दिव्यांग को व्हील चेयर देने से एक कलेक्टर को दुआ मिल रही है तो कहीं दर्द से कराहती महिला मरीज को व्हील चेयर पर बिठाते हुए खुद चलाकर वार्ड में भर्ती कराने से दूसरे कलेक्टर को दुआ मिल रही है।

शेयर करेछत्तीसगढ़ रिपोर्टर / मो. साजिद खान कोरिया/एमसीबी ( सरगुजा) —  कलेक्टर कोरिया विनय कुमार लंगेह ने जिला कलेक्ट्रेट में विकासखण्ड सोनहत के ग्राम चकडांड के 10 वर्षीय दिव्यांग बालक अनुज को व्हीलचेयर प्रदान की। व्हीलचेयर पाकर अनुज के साथ-साथ उनके परिजनों के चेहरे पर सुकूनभरी मुस्कान देखने को मिली। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप