पालघर में रामनवमी पर बवाल, बाइक रैली पर उपद्रवियों ने फेंके अंडे; तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 07 अप्रैल 2025। महाराष्ट्र के पालघर में रामनवमी पर बवाल हो गया। यहां निकल रही बाइक रैली पर उपद्रवियों ने अंडे फेंके। इससे इलाके में तनाव फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शरारत और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने कहा कि रामनवमी पर सकल हिंदू समाज की बाइक रैली चिखलडोंगरी के सर्वेश्वर मंदिर से शुरू हुई थी। रैली में लगभग 100 से 150 मोटरसाइकिल, एक रथ और दो टेंपो शामिल थे, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। विरार (पश्चिम) के ग्लोबल सिटी में पिंपलेश्वर मंदिर के रास्ते में रैली में शामिल कुछ मोटरसाइकिल सवार साइड स्ट्रीट से जा रहे थे। उन पर अचानक पास की एक इमारत से अंडे फेंके गए। इससे भक्तों में गुस्सा भड़क गया और इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया।

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद बोलिंज पुलिस स्टेशन के कर्मी मौके पर गए और स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस ने सार्वजनिक उपद्रव और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है। अधिकारियों ने लोगों से शांत रहने और सोशल मीडिया पर कोई भी गलत जानकारी न फैलाने की अपील की है, जिससे तनाव बढ़ सकता है।

कोलकाता में भी शोभायात्रा पर हमले का दावा
रामनवमी पर शोभायात्रा निकाले जाने को लेकर छिड़े विवाद के बीच भाजपा ने बड़ा दावा किया है। भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि कोलकाता के पार्क सर्कस सेवन इलाके में रामनवमी शोभायात्रा पर हमला किया गया है। भगवा झंडा लगे वाहनों पर पत्थर पर बरसाए गए। वहीं कोलकाता पुलिस ने कहा कि किसी भी शोभायात्रा के लिए अनुमति नहीं ली गई थी। 

Leave a Reply

Next Post

'सफेद टी-शर्ट पहनकर आइए, सवाल पूछिए और आवाज उठाइए', बिहार यात्रा से पहले राहुल की जनता से अपील

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 07 अप्रैल 2025। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज बिहार में रहेंगे। यहां वे विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी बिगुल फूंकेंगे। इस दौरान वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के गठबंधन पर जमकर निशाना साधेंगे। केंद्र की भाजपा सरकार पर […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन