बिलासपुर में दरिंदगी: तीन साल की मासूम को बनाया शिकार, लोगों में गुस्सा; विरोध में स्थानीय बाजार बंद

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 19 मार्च 2024। बिलासपुर में तीन वर्षीय मासूम से दरिंदगी के विरोध में स्थानीय लोगों ने बाजार बंद किया है। स्थानीय व्यापारियों ने भी बंद का समर्थन किया है। सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद होकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और सजा की मांग कर रहे हैं। फिलहाल, मौके पर पुलिस बल तैनात है। हालांकि सिरगिट्टी पुलिस ने मामले में नाबालिग सहित उसके एक परिजन को गिरफ्तार किया है। दरअसल, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के बन्नाक चौक के पास रविवार की शाम पांच से छह बजे के बीच एक घर के बाथरूम पर तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसे घटना को अंजाम दिया गया  और आरोपी बच्ची को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गया। बच्ची के माता-पिता जब आसपास उसकी तलाश करते हुए पड़ोसी के घर पहुंचे तब अबोध बच्ची घायल अवस्था में बाथरूम पर पड़ी हुई थी। जिसकी सूचना सिरगिट्टी पुलिस को देते हुए परिजन बच्ची को अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद मामले में लोग बड़ी संख्या मे थाने पहुंच गए। घटना को अंजाम देने वाले नाबालिक के ऊपर कारवाई करने के लिए थाने का घेराव किया गया। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए नाबालिक को कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि उसके एक परिजन को भी नाबालिक को छुपाने में सहयोग करने पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया है। 

सोमवार को बच्ची के परिजन बड़ी संख्या में नेहरू चौक पर चक्काजाम कर दिया। उन्होने मांग की थी कि आरोपीयों के ऊपर कड़ी कार्रवाई कर सजा होनी चाहिए। उसके घर पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की जाए। इसके साथ मुआवजा भी दिया जाए। जिसपर प्रशासन ने मुआवजा राशि के लिए उन्हें आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Next Post

मानव सेवा ही माधव सेवा है- राज्यपाल हरिचंदन

शेयर करेराज्यपाल  ने रेडक्रॉस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र दिए छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 19 मार्च 2024। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज राजभवन में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 29 एमबीबीएस चिकित्सकों को ले-लेक्चरर प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात् […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत