‘धुरंधर 2’ को पछाड़ ‘जेलर 2’ ने रचा इतिहास

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई, 19 अक्टूबर 2026। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। सुपरस्टार रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने रिलीज के महज चार दिनों में दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, विजय देवरकोंडा की ‘रणबाली’ भी कमाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

दूसरी तरफ ‘प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ और यामी गौतम की ‘नई नवेली’ के बीच भी दर्शकों का ध्यान खींचने की होड़ है। अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। आइए जानते हैं कि इन फिल्मों ने अभी तक कुल कितनी कमाई की है।

‘जेलर 2’ ने रचा इतिहास
रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ 15 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अब इस मूवी ने महज चार दिनों में ही शानदार कमाई कर इतिहास रच दिया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अभी तक कुल 199.90 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 424.25 करोड़ रुपये हो गया है। सिर्फ इतना ही नहीं, रजनीकांत की फिल्म ने विदेशों में पहले दिन की कमाई के मामले में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है। ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2026 में रिलीज हुई भारतीय फिल्मों में ‘जेलर 2’ ने ओवरसीज ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई की है। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में पहले दिन करीब 57 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने विदेशों में पहले दिन 52 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

‘रणबाली’ की कमाई में भी आया उछाल

  • विजय और रश्मिका की फिल्म ‘रणबाली’ ने भी रिलीज के तीसरे दिन कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की।
  • सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रविवार को भारत में 7.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।
  • इससे पहले फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ और दूसरे दिन 7.30 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • फिल्म का तीन दिनों का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 24.05 करोड़ रुपये हो गया है।
  • भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 28 करोड़ रुपये और विदेशों में ग्रॉस कमाई 8.90 करोड़ रुपये है।
  • इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 36.90 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

‘नई नवेली’ ने तीन दिनों में कमाए इतने करोड़
यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ ने भी रिलीज के तीसरे दिन अपनी कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने बीते दिन भारत में 4.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म ने पहले दिन 3.25 करोड़ और दूसरे दिन 4 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह तीन दिनों में फिल्म की कुल भारतीय नेट कमाई 11.65 करोड़ रुपये हो गई है। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 13.88 करोड़ रुपये है, जबकि विदेशों से इसने कुल 2 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। फिल्म की वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कमाई 15.88 करोड़ रुपये पहुंच गई है।

‘प्रहार’ का क्या हुआ हाल?
राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत अभिनीत ‘प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ ने तीसरे दिन अपनी कमाई में इजाफा किया। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को भारत में 3.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। पहले दिन फिल्म ने 2.35 करोड़ और दूसरे दिन 3.15 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह फिल्म का तीन दिनों का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 9.15 करोड़ रुपये हो गया है। भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 10.86 करोड़ रुपये है। विदेशों से 2 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई के साथ फिल्म का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 12.86 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

‘दृश्यम 3’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 538 करोड़ के पार

  • अजय देवगन की ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
  • सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन यानी भारत में 6.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।
  • इसके साथ ही फिल्म की कुल भारतीय नेट कमाई 347.25 करोड़ रुपये हो गई है।
  • भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 416.15 करोड़ रुपये है।
  • वहीं, विदेशों में 122 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई के साथ फिल्म का वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन 538.15 करोड़ रुपये पहुंच गया है। 

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया

शेयर करे सलमान आगा की टीम में जबरदस्त वापसी, लगाया शतक; कप्तान अफरीदी भी चमके छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           लाहौर, 19 अक्टूबर 2026। पाकिस्तान ने त्रिकोणीय वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 37 रन से हराकर जीत के साथ शुरुआत की। रविवार को रावलपिंडी में खेले गए मुकाबले में सलमान अली […]

You May Like

बिना हाथ की तीरंदाज शीतल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर किया....|....पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया....|....'धुरंधर 2' को पछाड़ 'जेलर 2' ने रचा इतिहास....|....10 साल में दुनिया में 80 करोड़ बेरोजगार होंगे....|....फ्रांस में प्रदर्शनों के पीछे वैश्विक वामपंथी संगठन?....|....यू डायस के आंकड़ों से विश्वासघात का खुलासा - दीपक बैज....|....पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे महामाया रतनपुर....|....अवैध खनन में जेसीबी ऑपरेटर को तीन साल की सजा....|....जंतर-मंतर से गेमिंग की दुनिया तक पहुंचा विरोध-प्रदर्शन....|....परिवार के पांच लोगों की मौत मामले में नया मोड़