‘आज सत्ता में नफरत की राजनीति की जा रही’, न्याय संकल्प पदयात्रा में बोलीं स्वरा भास्कर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 17 मार्च 2024। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मुंबई में मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक न्याय संकल्प पदयात्रा कर रहे हैं। वहीं, विपक्षी गठबंधन इंडिया शक्ति प्रदर्शन के लिए एक रैली करेगा। मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित होने वाली रैली में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव सहित ‘इंडिया’ गठबंधन के कई नेता शामिल होंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी मुंबई के मणि भवन पहुंचे। फिर जन न्याय पदयात्रा शुरू की। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा भी साथ मौजूद हैं। वहीं बॉलिवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी यात्रा में शामिल हुईं। 

हमें विभाजित करने का प्रयास हो रहा: स्वरा भास्कर
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुईं अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा, ‘जिस हिंदूस्तान में हम पले-बढ़े हैं, जिसमें किसी भी प्रकार भेदभाव नहीं है। हमें विभाजित करने का प्रयास हो रहा है। आज सत्ता में एक खास तरह की राजनीति है जो नफरत की राजनीति है। हमारे भगवानों का नाम लेकर नफरत फैलाई जा रही है, मैं एक हिंदू होने के नाते यह समझती हूं कि अगर आप भगवान का नाम लेकर कत्ल कर रहे हैं तो उससे बड़ा पाप कोई नहीं है। राहुल गांधी का यह प्रयास बहुत जरूरी है।

हमारी विचारधारा सभी को एकजुट करने की: वर्षा गायकवाड़
कांग्रेस नेता वर्षा गायकवाड़ ने कहा, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन कल डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के आशीर्वाद से हुआ। मैं कहना चाहता हूं कि हमारी विचारधारा सभी को एकजुट करने की है। आज शाम साढ़े पांच बजे छत्रपति शिवाजी महाराज पार्क में एक बैठक आयोजित की जाएगी, जहां इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेता उपस्थित होंगे।

Leave a Reply

Next Post

आरसीबी फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, आईपीएल से पहले हुई विराट कोहली की वापसी, जल्द कैंप में होंगे शामिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 17 मार्च 2024। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की भारत वापसी हो गई है। पिछले दो महीने से वह अपने परिवार के साथ लंदन में थे। हाल ही में विराट की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने दूसरे बच्चे को […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान