छत्तीसगढ़ में कल से अच्छी बारिश संभावना : कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें, तापमान में आएगी गिरावट

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 15 जुलाई 2023। छत्तीसगढ़ में मानसून पर लगा ब्रेक हटने की संभावना है। जिससे उमस वाली गर्मी से अब राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 जुलाई से मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी। एक से दो दिनों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी हवाएं लगातार आ रही हैंऔर बादल बन रहे हैं। जिससे प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर में बारिश नहीं हो रही है लेकिन आज सुबह से बादल छाए हुए हैं और नमी युक्त हवाएं चल रही है। शुक्रवार को बस्तर संभाग के कुछ क्षेत्रों में 4 सेंटीमीटर तक बारिश हुई है। आज प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रायपुर में हल्के बादल रहेंगे। यहां शाम-रात को गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

राजधानी रायपुर के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई। खंडवर्षा के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस था। मौसम केंद्र ने बीजापुर, कुआकोंडा, भैरमगढ़, सुकमा, कटेकल्याण, बरमकेला, कोंटा, बस्तर में 4-2 सेंटीमीटर तक बारिश रिकॉर्ड की है। प्रदेश में अगले दो-तीन दिनों में होने वाली बारिश से तापमान में गिरावट आएगी।

उमस ने किया बेहाल
शुक्रवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आसमान साफ रहा और तेज धूप रही हालांकि कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश जरूर हुई है, लेकिन बारिश के बाद फिर से धूप निकल गई। उमस से लोग परेशान होते रहे।

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका बीकानेर, अलवर, ग्वालियर, सीधी, डाल्टनगंज, शांतिनिकेतन और उसके बाद पूर्व की ओर दक्षिण मिजोरम तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रवात दक्षिण उत्तर प्रदेश के मध्य भाग में 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक बना हुआ है।

इसके अलावा एक और सिस्टम उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और उसके आसपास 5.8 किलोमीटर 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक है। जिसके असर से आज प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। मौसम प्रदेश में अधिकतम तापमान में कल से गिरावट का दौर शुरू हो सकता है ।

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस भाजपा से डर गई: माथुर बोले- जब भय पैदा होता है तो फेरबदल होते हैं, आज घोषणा-आरोप पत्र समिति की लेंगे बैठक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 15 जुलाई 2023। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी और अब चुनाव प्रभारी बन चुके ओम माथुर शनिवार को अहम बैठकर लेने जा रहे हैं। ओम माथुर रायपुर के प्रदेश कार्यालय में आरोप पत्र और घोषणापत्र समितियों की बैठक लेंगे। इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को कांग्रेस […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी