सांसदों के वेतन में 1 साल तक 30 फीसदी की होगी कटौती, लोकसभा में पास हुआ विधेयक

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

इस विधेयक को 6 अप्रैल को मंत्रिमडल से मंजूरी मिली और 7 अप्रैल को लागू हो गया

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 15 सितम्बर 2020। देश में कोरोना महामारी से जूझ रही जनता और उत्पन्न स्थिति से लडऩे के लिए अब सांसदों के वेतन को काटा जाएगा। इसके लिए बाकायदा एक विधेयक पास कराया गया है. इस बारे में संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने प्रस्ताव रखा है, जिसे पास कर दिया गया है।

ये विधेयक सोमवार को संसद में पेश किया गया था, जिसे आज मंगलवार को पास कर दिया गया है. इस विधेयक के अनुसार, सांसदों के वेतन में से एक साल तक 30 प्रतिशत की कटौती की जाएगी। सैलरी का ये हिस्सा कोरोना के कारण उपजी समस्याओं का निपटारा करने के लिए किया जाएगा।

इसके लिए प्रह्लाद जोशी ने निचले सदन में सभी मेंबर के वेतन, भत्ता एवं पेशन संशोधन विधेयक 2020 को पेश किया गया। उन्होंने कहा कि ये भत्ता एवं पेशन अधिनियम 1954 में संशोधन करने का विधेयक होगा। इस विधेयक को 6 अप्रैल को मंत्रिमडल से मंजूरी मिली थी और 7 अप्रैल को लागू हो गया था। इस विधेयक में कहा गया था कि कोरोना वायरस के कारण तुरंत सहायता देने और इसे रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए काम किया जाएगा ।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा प्रवक्ता के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया - धनंजय सिंह ठाकुर

शेयर करेराज्य में है 2283 ऑक्सीजन बैड, 842 आईसीयू बैड,भाजपा प्रवक्ता मात्र 560 ऑक्सीजन बैड होने का झूठा आरोप लगा रहे जन स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर भाजपा को ओछी राजनीति नहीं करना चाहिए कोरोना पॉजिटिव मरीजो के ईलाज के लिए बैड, दवाई आईसीयू वेंटीलेटर और ऑक्सीजन की कमी नही  छत्तीसगढ़ […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान