‘प्रगत भारत पुरस्कार’ में राष्ट्रनिर्माताओं का भव्य अभिनंदन

admin
शेयर करे

प्रगत भारत पुरस्कार’ ने रेखांकित किया नए भारत का विज़न

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 18 जनवरी 2026। उद्योग, शासन, नवाचार और सामाजिक परिवर्तन के संगम को सशक्त मंच प्रदान करते हुए प्रगत भारत पुरस्कार का आयोजन अत्यंत गरिमामय और उद्देश्यपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। एक नई दिशा द्वारा आयोजित और आफ्टरनून वॉइस द्वारा प्रस्तुत इस विशेष समारोह ने उन राष्ट्रनिर्माताओं को सम्मानित किया, जिनका योगदान भारत की प्रगति को नई दिशा दे रहा है। इस राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत आयोजन में शासन, कूटनीति, उद्योग, सामाजिक सेवा और नवाचार से जुड़े कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व एक मंच पर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों में उत्तराखंड सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री श्री धन सिंह रावत, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत, प्रसिद्ध अभिनेता श्री शिवाजी साटम, स्वीडन के उप महावाणिज्य दूत श्री जोआकिम गुन्नारसन, मैक्सिको की उप महावाणिज्य दूत सुश्री एड्रियाना विलानुएवा बेसेरिल, तथा एडवोकेट निहार ठाकरे (संस्थापक एवं मैनेजिंग पार्टनर, विस लेजिस लॉ प्रैक्टिस) शामिल रहे।

बेस्ट होटलियर एंड एंटरप्रेन्योर पुरस्कार प्राप्त करते हुए कामत होटल्स समूह के कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. विठल कामत ने अपने अनुभव साझा करते हुए व्यवसाय में धैर्य और दृढ़ता के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “सफलता चुनौतियों के अभाव का नाम नहीं है। कोविड काल में मुझे भारी नुकसान हुआ, लेकिन मैंने उसे विनम्रता और संकल्प के साथ स्वीकार किया। असली शक्ति समर्पण, प्रतिबद्धता और हर संकट से उबरने के साहस में होती है।” सभा को संबोधित करते हुए श्री धन सिंह रावत ने कहा कि ऐसे सम्मान-आधारित मंच युवाओं और स्टार्टअप्स के लिए अत्यंत प्रेरणादायक होते हैं। भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री का ट्रिलियन-डॉलर अर्थव्यवस्था का सपना साकार होने की दिशा में है। उन्होंने डॉ. वैदेही तामन की विशेष सराहना करते हुए कहा कि कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को उद्यमिता से जोड़ने की पहल अत्यंत सराहनीय है।”

सामाजिक समावेशन और समावेशी नेतृत्व के लिए सम्मानित आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कहा, “ट्रांसजेंडर समुदाय को सशक्त बनाना एक लंबा संघर्ष रहा है। लेकिन जब समाज आपके प्रयासों को मान्यता देता है, तो आगे बढ़ने की नई ऊर्जा मिलती है। कानून और नैतिकता की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए एडवोकेट निहार ठाकरे ने कहा, “कानून केवल व्याख्या नहीं, बल्कि संविधान, संस्थानों और समाज के प्रति जिम्मेदारी है। तेजी से बदलते भारत में वकीलों को नैतिकता के साथ प्रणाली को सुदृढ़ करने की भूमिका निभानी होगी। आफ्टरनून वॉइस की संस्थापक-संपादक एवं प्रगत भारत पुरस्कार की प्रस्तोता डॉ. वैदेही तामन ने आयोजन को मिली व्यापक सराहना पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “इस मंच का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के नेतृत्व को एक साथ लाकर भविष्य के लिए सार्थक अवसरों का निर्माण करना है। सभी विशिष्ट अतिथियों का सहयोग हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर श्री संजय भिड़े, श्री संदीप सोपारकर, सुश्री उत्तरा मोने, श्री दत्तात्रय घाडगे, श्री अधिक कदम, सीए उत्तम अग्रवाल, डॉ. संतोष पांडेय, श्री रामदास करवंदे, डॉ. गगन रैना, डॉ. रेज़ा सेयेदन, जेनाविंटा हेल्थ केयर, श्री सुधींद्र राव एस, सीए वेंकट रेड्डी और श्री अभिजीत राणे सहित अनेक विशिष्ट विभूतियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

स्वीडन और मैक्सिको के अंतरराष्ट्रीय राजनयिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को वैश्विक आयाम प्रदान किया, जो नवाचार, सतत विकास और सहयोग के माध्यम से भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय भूमिका को सशक्त रूप से दर्शाता है।

Leave a Reply

Next Post

धान खरीदने से बचने जबरदस्ती रकबा सरेंडर एवं टोकन रद्द कर किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा

शेयर करे3100 रु. धान कीमत क्विंटल एवं 21 किवंटल प्रति एकड़ खरीदी में भाजपा सरकार की सांसे फूल रही छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 18 जनवरी 2026। किसानों के जबरदस्ती रकबा सरेंडर एवं टोकन रद्द करने को भाजपा सरकार का किसान विरोधी चरित्र करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप