रायपुर-जगदलपुर एनएच-30 पर हादसा: 2 ट्रकों की आमने-सामने से टक्कर, जिंदा जल गया ड्राइवर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर/जगदलपुर 28 मई 2023। छत्तीसगढ़ में रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे-30 पर रविवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ है। दो ट्रकों की आमने-सामने से टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। जिसमें एक चालक अंदर ही जिंदा जल गया। फिलहाल मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। इधर, पुलिस वाहन के नंबर से डिटेल्स खंगाल कर मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मामला बस्तर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, एक ट्रक जगदलपुर से रायपुर की तरफ जा रहा था तो वहीं दूसरा विपरीत दिशा से आ रहा था। इस बीच बालेंगा और भानपुरी के बीच दोनों में आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। एक का चालक तो किसी तरह से अपनी जान बचा कर निकल गया। लेकिन, दूसरे ट्रक का ड्राइवर अंदर ही फंसा रह गया। आग की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

हादसे के दौरान इस मार्ग से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी। मौके पर जवान पहुंचे। जिन्होंने फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया। आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग बुझाने के बाद अंदर से एक जली हुई लाश को बरामद कर लिया गया है। जिसे पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। फिलहाल ट्रक चालक का नाम और वह कहां का रहने वाला था। इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ट्रक के नंबर प्लेट से उनके मालिकों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि, इनमें से एक ट्रक के चालक को झपकी आ गई होगी। जिससे वह सामने से आ रहे दूसरे ट्रक को टक्कर मार दिया होगा। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Next Post

अभियान बनाम अभिमान की रस्साकसी में फंसे सरकारी गोठान।

शेयर करे अभियान की एक तस्वीर गोठान में पानी की सूखी टंकी और दूसरी तस्वीर अभिमान की गोठान में आत्मनिर्भर समूह की महिलाएं   भाजपा का “चलबो गोठान पोल खोल अभियान” चला तो कांग्रेस का “मेरा गोठान मेरा अभिमान” सामने आया। छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / मो.साजिद खान एमसीबी/कोरिया ( सरगुजा) – […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड