स्काई फोर्स से शानदार शुरुआत के बाद 2025 में भी हैरान करेंगी जियो स्टूडियोज की फ़िल्में

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर /(अनिल बेदाग)

मुंबई 05 मार्च 2025। आर्टिकल 370, लापता लेडीज़ और शैतान जैसी हिट फिल्में और स्त्री 2 और सिंघम अगेन जैसी रिकॉर्ड तोड़ ब्लॉकबस्टर फ़िल्मों के साथ 2024 में एक असाधारण प्रदर्शन के बाद जियो स्टूडियोज ने खुद को मनोरंजन उद्योग में एक प्रमुख शक्ति के रूप में स्थापित कर लिया है। यह सफलता 2025 में भी जारी रही। इसकी शुरुआत स्काई फोर्स की रिलीज़ से हुई, बढ़िया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन साथ इस फिल्म को समीक्षकों से भारी तौर पर सराहा गया।सिर्फ़ सिनेमाघरों में ही नहीं बल्की इस स्टूडियो ने ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म पर भी एक से बढ़कर एक दमदार कंटेंट के साथ लोगों को प्रभावित करना जारी रखा है और पहली तिमाही में ही इसने एक मज़बूत प्रभाव डाला है। जिनमें ज़ी 5 पर एक बोल्ड विचार और चर्चाओं का विषय बनी फिल्म मिसेज, नेटफ्लिक्स पर सबसे ज़्यादा देखी जाने वाली धूम धाम, सत्यजीत रे की विरासत पर समर्पित एक बेहतरीन फिल्म द स्टोरीटेलर और जियो हॉटस्टार पर  दिल को छू लेने वाली, पारिवारिक फिल्म कौशलजी वर्सेज कौशल शामिल हैं। यह सभी फ़िल्में न केवल चार्ट में शीर्ष पर हैं, बल्कि ऑरमैक्स रिपोर्ट में भी शीर्ष पर हैं।

आठ से ज़्यादा टाइटल लॉन्च कर, और आने वाले समय में और नई नई कहानी लाने के अपने वादे के तरफ जियो स्टूडियोज कदम बढ़ाते जा रहा है। यह स्टूडियो सभी शैलियों में उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री देने पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है, दर्शक आने वाले साल में एक रोमांचक साल की उम्मीद कर सकते हैं, जिसमें कई सरप्राइजेस होंगे जो मनोरंजन उद्योग के शीर्ष पर जियो स्टूडियोज के  स्थान को और मजबूत करेगा।

Leave a Reply

Next Post

प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले; ज्यादातर बदलाव एसडीएम स्तर पर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 05 मार्च 2025। शासन में पीसीएस स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एक साथ 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। इसमें से ज्यादातर एसडीएम हैं। बुधवार की सुबह हुए इन तबादलों में देवरिय के अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव को सिद्वार्थ नगर का अपर […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक