चार जून को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतों की गिनती; चुनाव आयोग ने अधिकारियों को जारी की हैंडबुक

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 02 जून 2024। लोकसभा की 543 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान संपन्न हो चुका है। इसके साथ ही कई राज्यों में विधानसभा चुनाव भी संपन्न हुए हैं। अब उम्मीदवारों का सियासी भविष्य ईवीएम में कैद है। इस बीच, चुनाव आयोग ने कहा कि आंध्र प्रदेश और ओडिशा के विधानसभा उपचुनावों के लिए मतगणना चार जून को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। लोकसभा चुनाव के साथ-साथ सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों के लिए मतों की गिनती रविवार सुबह छह बजे शुरू होगी। 

मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होंगे नतीजे
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ सभी मुख्य निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचन अधिकारियों के साथ मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की। चुनाव आयोग ने कहा कि मतगणना के रुझान और नतीजे आयोग की वेबसाइट के साथ-साथ मतदाता हेल्पलाइन ऐप आईओएस और एंड्रॉयड मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होंगे। वोटर हेल्पलाइन ऐप को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। यूजर्स मतदाता हेल्पलाइन ऐप से निर्वाचन क्षेत्र-वार या राज्यवार परिणामों के साथ-साथ विजेता या आगे या पीछे चल रहे उम्मीदवारों के विवरण का पता लगाने के लिए फिल्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

निर्वाचन अधिकारियों-मतगणना एजेंट के लिए पुस्तिका जारी
आयोग ने निर्वाचन अधिकारियों और मतगणना एजेंट के लिए एक पुस्तिका भी जारी की है, जो चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। मतगणना की व्यवस्था, मतगणना की प्रक्रिया और ईवीएम/वीवीपैट के भंडारण के लिए आयोग के निर्देश पहले ही चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। लोकसभा की 543 सीटों के साथ ही अरुणाचल प्रदेश, ओडिसा, सिक्किम और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव भी कराए गए। सात चरणों में चली मतदान प्रक्रिया शनिवार को संपन्न हुई। 

Leave a Reply

Next Post

नारायणपुर में नक्सलियों का करतूत: मोबाइल टावर को किया आग के हवाले, पुलिस की सर्चिंग ऑपरेशन तेज

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नारायणपुर 02 जून 2024। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में जिले में एक बार नक्सलियों ने उत्पात मचाया है। नेटवर्क को बाधित करने के लिए टावर पर आग लगा दी। आगजनी से टावर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है। वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने […]

You May Like

एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर....|....300 करोड़ क्लब में शामिल 'जेलर 2'....|....'दाऊद 2003 से पहले भारत छोड़ चुका था'....|....ईरान पर नए हमले की तैयारी में अमेरिका....|....परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता