देवा ट्रेलर में शाहिद कपूर के दमदार एक्शन ने दिल जीता

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/अनिल बेदाग

मुंबई 18 जनवरी 2025। शाहिद कपूर की मच-अवेटेड फिल्म देवा का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है, और इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। फैंस काफी वक्त से शाहिद को एक दमदार और एक्शन से भरपूर रोल में देखने का इंतजार कर रहे थे, और इस बार वो हर उम्मीद पर खरे उतरे हैं। पोस्टर्स, टीज़र और गाने से ऑडियंस को टीज़ करने के बाद, अब मेकर्स ने जबरदस्त ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है, जिसमें भरपूर एक्शन और दिलचस्प सीक्वेंस हैं।

 शाहिद के दमदार एक्शन सीन्स और उनकी जबरदस्त स्क्रीन प्रेजेंस ने सब पर गहरा असर छोड़ा है। फैंस उनकी इस जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन की खूब तारीफ कर रहे हैं। फिल्म के विजुअल्स भी उतने ही धमाकेदार हैं, जो देवा की भव्यता और एनर्जी को दिखाते हैं। उनकी परफॉर्मेंस और पावरफुल एक्शन सीक्वेंस ने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचाई है, और अब फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मशहूर मलयालम डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज के डायरेक्शन में बनी और ज़ी स्टूडियोज़ व रॉय कपूर फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस की गई देवा एक धमाकेदार एक्शन थ्रिलर होने वाली है। ये फिल्म 31 जनवरी 2025 को रिलीज़ हो रही है।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदेश के 81 प्रतिशत से अधिक जनता में नाराजगी

शेयर करेभाजपा के रिपोर्ट कार्ड को जनता ने नकारा कहा वादा निभाने में सरकार असफल जनता को अपने विधायकों को वापस बुलाने का अवसर मिले तो भाजपा की सरकार घर बैठ जाएगी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 19 जनवरी 2025। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण