SP-BJP होर्डिंग वार, ‘आई लव योगी आदित्यनाथ’ के बाद ‘आई लव अखिलेश यादव’ और ‘आई लव पीडीए’ की लगी होर्डिंग्स

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 28 सितंबर 2025। उत्तर प्रदेश में ‘आई लव मोहम्मद’ से उठा विवाद अब भाजपा-सपा के बीच होर्डिंग्स वार में बदल चुका है। एक दिन पहले यानी शनिवार को भाजपा नेताओं ने राजधानी की सड़कों पर ‘आई लव योगी आदित्यनाथ’ और ‘आई लव बुलडोजर’ लिखी होर्डिंग्स लगाईं। इस पर दिनभर चर्चा चली। अब रविवार की सुबह लखनऊ में सपा नेताओं की होर्डिंग्स दिखाई दे रही हैं। इसमें ‘आई लव अखिलेश यादव’, ‘आई लव पीडीए’ और ‘आई लव शिक्षा, विकास, रोजगार’ समेत कई स्लोगन लिखे गए हैं। अब होर्डिंग्स सामने आने के बाद राजनीतिक विश्लेषक इसे हमेशा की तरह सपा और भाजपा के बीच एक होर्डिंग्स के जरिये कोल्ड वार मानकर चर्चा कर रहे हैं। 

होर्डिंग्स-पोस्टर से जवाब देने का तरीका चर्चा में…

पिछले कुछ समय से राजनीतिक पार्टियों का होर्डिंग्स और पोस्टर के माध्यम से एक-दूसरे को जवाब देने का तरीका काफी चर्चा में रहता है। अब सपा के समर्थन में लगी ये होर्डिंग्स सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह यादव और सपा के पूर्व प्रदेश सचिव अबनींद्र यादव की तरफ से लगाई गई हैं। 

यहां से हुई शुरुआत

दरअसल, विवाद की शुरुआत 9 सितंबर को हुई थी, जब कानपुर में बारावफात जुलूस के दौरान सार्वजनिक मार्ग पर ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे पोस्टर लगाए गए। इस पर पुलिस ने नौ नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।  मामले ने तूल पकड़ते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी तक का ध्यान खींचा, जिन्होंने कहा था कि ‘आई लव मोहम्मद’ कहना कोई अपराध नहीं है। धीरे-धीरे यह विवाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों से निकलकर उत्तराखंड और कर्नाटक तक फैल गया, जहां विरोध-प्रदर्शन और पुलिस की सख्ती देखने को मिली।

Leave a Reply

Next Post

पूर्व गृह मंत्री ने खोला मोर्चा: कलेक्टर को हटाने के लिए सीएम को लिखा था पत्र, अब धरने पर बैठने की चेतावनी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 28 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर ने कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें तुरंत हटाने की मांग की है। इस मांग को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र भी लिखा […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण