डिसाइड नॉट टू डाई’ से मिली जिंदगी को नई उड़ान, SHK के जज्बे को सलाम

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 24 अक्टूबर 2026। जिंदगी की असली जीत मुश्किलों से बचने में नहीं, बल्कि हर चुनौती के बाद नए हौसले के साथ आगे बढ़ने में है। उद्यमी और लेखक संगीत हेमंत कुमार, जिन्हें SHK के नाम से जाना जाता है, ने अपने 64वें जन्मदिन पर इसी जज्बे की खूबसूरत मिसाल पेश की। दो बार कैंसर को मात दे चुके SHK के जन्मदिन समारोह में फिल्म निर्माता आनंद पंडित, अभिनेत्री एकता जैन और बिजनेस जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हुईं।

संगीत, गायकी, हंसी और केक कटिंग के बीच सजी यह शाम सिर्फ जन्मदिन का उत्सव नहीं, बल्कि दोस्ती, रिश्तों और जिंदगी के प्रति सकारात्मक नजरिए का जश्न भी बनी। कारोबारी हितेन पारेख, डॉ. प्रो. ईश आनंद और रियल एस्टेट जगत से जुड़े कई अन्य मेहमानों ने भी अपनी मौजूदगी से आयोजन को खास बनाया। कार्यक्रम का आयोजन SOS Nitelife के चांद सेठ ने किया।

SHK की कहानी का एक अहम अध्याय उनकी आगामी पुस्तक Decide Not to Die है, जिसमें उनके जीवन के अनुभवों और संघर्षों की झलक देखने को मिलेगी। वहीं, The House of SHK के संस्थापक और मेंटर के रूप में वे नए उद्यमियों को कारोबार विस्तार और नई संभावनाओं की राह दिखा रहे हैं। उद्यमिता, दोस्ती और अदम्य इच्छाशक्ति से बनी उनकी यह यात्रा बताती है कि जिंदगी की सबसे बड़ी पूंजी सफलता ही नहीं, बल्कि मुश्किल वक्त में भी उम्मीद बनाए रखने का साहस है।

इस खास मौके पर प्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं रियल एस्टेट डेवलपर आनंद पंडित, प्रतिष्ठित कारोबारी और निलकमल लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर हितेन पारेख, वैश्विक कॉर्पोरेट जगत के दिग्गज एवं विचारक डॉ. प्रो. ईश आनंद, अभिनेत्री एकता जैन, वास्तु विशेषज्ञ डॉ. खोजा, रियल एस्टेट पत्रकार एवं इन्फ्लुएंसर विशाल भार्गव, रियल एस्टेट क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ एवं NAREDCO Next Gen के संयुक्त कोषाध्यक्ष चिंतन वासानी, फैशन डिजाइनर दीपा अग्रवाल, रिस्क इंश्योरेंस उद्यमी राजीव अग्रवाल और कॉमेडियन रेहमान खान सहित कई मेहमान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

दशहरा संपन्न होने से पहले जोगी परिवार को खदेड़ना महापाप है - दीपक बैज

शेयर करेमाई दंतेश्वरी और बस्तर के परंपरा से खिलवाड़ किया भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 24 अक्टूबर 2026। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार ने बस्तर की विश्व प्रसिद्ध और पवित्र परंपरा ‘बस्तर दशहरा’ को प्रशासनिक तानाशाही का शिकार बना दिया है। जिस […]

You May Like

कैंसर के खिलाफ जंग में बड़ी जीत....|....युवराज-वाल्मीकि की हैट्रिक ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को किया परास्त....|....40 हजार रुपये सैलरी, करोड़ों की संपत्ति!....|....रामचंडी मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय....|....पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ....|....श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध करने वालों को सरकार देगी सहयोग....|....स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू....|....बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस