1.25 लाख के इनामी कुख्यात लल्लन सिंह को एसटीएफ ने मार गिराया, दो एसआई समेत सात की हत्या का आरोपी था

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

समस्तीपुर 22 जून 2026। बिहार के समस्तीपुर जिले का रहने वाला सवा लाख का इनामी कुख्यात ललन सिंह उर्फ लल्लन रविवार देर रात सहारनपुर में यूपी एसटीएफ से मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ सरसावा-नकुर रोड पर हुई। इस दौरान उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश में टीम दबिश दे रही है। एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश के अनुसार, ललन सिंह उर्फ लल्लन पुत्र शिव शंकर सिंह लंबे समय से कई संगीन मामलों में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की ओर से एक लाख रुपये और चंदौली पुलिस की तरफ से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। लल्लन मूल रूप से समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के आनंदगोलवा गांव का रहने वाला था।

साथी मौके से भाग निकला

21 जून की रात एसटीएफ एएसपी लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम सहारनपुर जिले में सरसावा-नकुर मार्ग पर संदिग्ध वाहनों और अपराधियों की तलाश में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम को बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिली। घेराबंदी करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में ललन सिंह गोली लगने से घायल हो गया। जबकि, उसका एक साथी मौके से भाग निकला। घायल बदमाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरसावा ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सात हत्याओं समेत कई वारदातों में था वांछित

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, ललन सिंह अपने भाइयों और गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर कई संगठित अपराधों में शामिल था। उस पर सात लोगों की हत्या, बैंक डकैती, कैश-वैन लूट और सरकारी हथियार लूटने जैसे गंभीर आरोप थे। मृतकों में दो सब-इंस्पेक्टर, एक बैंक कैशियर और एक सुरक्षा गार्ड भी शामिल थे। ललन पर 8 नवंबर 2022 को वाराणसी में एक सब-इंस्पेक्टर को गोली मारकर उनकी सर्विस पिस्तौल लूटने का आरोप था। इसके अलावा 1 नवंबर 2022 को चंदौली जिले में हुई गोलीबारी और लूट की घटना में भी वह वांछित चल रहा था। इसके फरार साथी की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Next Post

खालिस्तान-गैंगस्टर गठजोड़ के नाम पर मांगी 10 करोड़ की रगंदारी, अपराध शाखा ने पंजाब से तीन को दबोचा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जम्मू 22 जून 2026। सुरक्षा बलों और सेना के लिए रक्षा उपकरण (हथियार) बनाने वाली कंपनी के संस्थापक और प्रबंध निदेशक साहिल लूथरा को जान से मारने की धमकी देकर 10 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में अपराध शाखा ने पंजाब से तीन लोगों को […]

You May Like

जेन-जी की आदत को डॉक्टर्स ने बताया दिल के लिए खतरनाक....|....'हमारे खेलने का तरीका अलग, लेकिन...'....|....सर्फिंग में भारत का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त....|....'मेडल की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'....|....विनोद अदाणी के खिलाफ एमपीएस से जुड़ा मामला बंद....|....लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद गायब हुई महिला....|....शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन....|....किताब-कलम की उम्र में हाथों में झाड़ू, सरकारी स्कूल की तस्वीरों से उठे सवाल....|....गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट....|....अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप