उपाध्यक्ष तिवारी की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक संपन्न , पंद्रहवें वित्त योजनानान्तर्गत वित्तीय वर्ष 23-24 में जिले को एक करोड़ उन्नीस लाख रूपए की राशि प्राप्त होने जा रही है : सीईओ जिला पंचायत

SAZID
शेयर करे
छत्तीसगढ़ रिपोर्टर
एमसीबी/कोरिया (सरगुजा) – जिला पंचायत के मंथन कक्ष में सामान्य सभा की बैठक 28 नवंबर को संपन्न हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह के मुख्यालय से बाहर होने के कारण सामान्य सभा की कार्यवाही उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी की अध्यक्षता में पूरी हुई। सदन में सबसे पहले जिला पंचायत की नवनियुक्त सीइओ नम्रता जैन ने सभी माननीय जनप्रतिनिधियों को पौधे के गमले भेट कर औपचारिक रूप से स्वागत किया। उपाध्यक्ष तिवारी ने भी सभी सदस्यों की ओर से जिला पंचायत सीइओ का प्रथम सामान्य सभा की बैठक में स्वागत किया। सदन की कार्यवाही के आरंभ में गत बैठक की कार्यवाही का विवरण रखा गया। इसमें सभी संबंधित विभाग प्रमुखों ने सदस्यों द्वारा रखे गए विषयों पर की गई विभागीय कार्यवाही की जानकारी सदन में रखी। इसके पश्चात विभागीय योजनाओं की जानकारी और समीक्षा प्रारंभ की गई। बैठक में शिक्षा विभाग के कुछ शिक्षकों के संलग्नीकरण का मामला प्रकाश में लाया गया इस पर जिला पंचायत सीइओ ने कोरिया एवं एमसीबी के जिला शिक्षा अधिकारी को तीन दिन में जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संलग्नीकरण पूर्णत समाप्त किया जाना है इसलिए अविलंब कार्यवाही करने और सदस्यों को अवगत कराएं। सदन में सदस्यों ने बिजली बिल के अधिक आंकलन पर चिंता व्यक्त करते हुए विभाग को सुधार करने के लिए मांग रखी। इस पर जिला पंचायत सीइओ ने सभी जनपदों में क्लस्टर बनाकर शिविर आयोजित कर इस समस्या के निराकरण के निर्देश दिए।
सामान्य सभा की बैठक में जानकारी लेकर नहीं आने वाले कुछ विभागीय अधिकारियों के संबंध में सदस्यों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की इस पर कड़े निर्देश देते हुए जिला पंचायत सीइओ ने कहा कि यदि विभाग प्रमुख सदन में नहीं आ रहे हैं तो इसकी पूर्व सूचना जरूर दें ताकि सदन को पता रहे और जो अधिकारी अपने विभाग की तरफ से आते हैं वह पूरी तरह से अपडेट जानकारी सहित सदन में उपस्थित हों। इस बैठक में सभी विभागों के द्वारा अपने विभागीय योजनाओं के प्रगति की जानकारी दी गई। विभागों से संबंधित विषयों पर सदस्यों ने अपने सुझाव व क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी प्रदान की। जिला पंचायत सीइओ ने सभी को समय सीमा में कार्यवाही कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस बैठक में जिला पंचायत के सदस्य उषा सिंह करयाम, चुन्नी पैकरा, सुनीता कुर्रे, ज्योत्सना राजवाड़े, रविशकर सिंह, जनपद पंचायत भरतपुर की अध्यक्ष राजकुमारी बैगा, खड़गंवा जनपद पंचायत की अध्यक्ष सोनमती उर्रे, बैकुण्ठपुर की जनपद पंचायत अध्यक्ष सौभाग्यवती सिंह कुसरो सहित सभी विभाग प्रमुख उपस्थित रहे। सामान्य सभा की बैठक के दौरान जिला पंचायत सीइओ ने बताया कि जिले को आगामी वित्तीय वर्ष 23-24 में पंद्रहवें वित्त योजनांतर्गत एक करोड़ उन्नीस लाख रूपए की राषि प्राप्त होने जा रही है उसके लिए कार्ययोजना बनाए जाने हेतु सदस्यों द्वारा प्रस्ताव तैयार किए जाने है। उन्होने सभी से आगामी एक माह में मदवार कार्यप्रस्ताव उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Next Post

गशमीर महाजनी "छोरी 2" में नुसरत भरुचा के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 29 नवंबर 2022। वर्ष 2021 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म “छोरी” का निर्देशन करने वाले प्रसिद्ध निर्देशक विशाल फुरिया ने सीक्वल “छोरी 2” में एक विशेष भूमिका के लिए गशमीर महाजनी से संपर्क किया। गशमीर और विशाल डिस्कवरी के लिए पहले ही […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'