पुडुचेरी में एसपी बालासुब्रमण्यम का चॉकलेट स्टैच्यू, 161 घंटे में हुआ तैयार, वजन 339 किलो

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

दिग्गज गायक एसपी बालासुब्रमण्यम  का 3 महीने पहले निधन हुआ था। वह पिछले कुछ महीने से बिमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती थे। इतना ही नहीं उन्हें कोरोना भी हो गया था। वहीं अब एसपी बालासुब्रमण्यम के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए पुडुचेरी में उनका चॉकलेट का स्टैच्यू बनाया गया है। 

बालासुब्रमण्यम का ये स्टैच्यू एक प्राइवेट बेकरी ने बनाया। जो 5.8 फीट का है और 339 किलो चॉकलेट से बनाया गया है। इस स्टैच्यू के माइक पर ZUKA लिखा गया है। जुका चॉकलेट कैफे में शेफ राजेंद्रन ने अपनी टीम के साथ इसे बनाया है। इस बारे में उनका कहना है कि इसे बनाने में तकरीबन 161 घंटे का वक्त लगा।  

आपको बता दें एसपी बालासुब्रमण्यम ने 16 भारतीय भाषाओं में लगभग 40000 से ज्यादा गाने गाए हैं। उन्हें साल 2001 में पद्मश्री और साल 2011 में पद्मभूषण समेत तमाम खिताबों से सम्मानित भी किया जा चुका है। एसपी बाला सुब्रमण्यम ने सलमान खान की फिल्मों में खूब गाने गाए। एक वक्त था जब वो सलमान की आवाज कहलाते थे। 

बालासुब्रमण्यम ने अपने करियर की शुरुआत 60 के दशक में की थी और उन्होंने अपने जीवन में कई भाषाओं में गाने गाए। एसपी के वर्कफ्रंट के सबसे बड़े अचीवमेंट्स में से एक इसे भी माना जाता है कि उन्हें खुद ये बात नहीं पता थी कि वह अब तक कितने गाने गा चुके हैं। मगर माना जाता है कि ये संख्या 40 हजार के करीब है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया जा चुका है। ये 40 हजार गाने उन्होंने लगभग 16 भाषाओं में गाए हैं।

Leave a Reply

Next Post

विश्वभारती यूनिवर्सिटी के 100 साल पूरे होने पर PM मोदी बोले - गुरुदेव का विजन ही आत्मनिर्भर भारत का सार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           कोलकाता 24 दिसंबर 2020। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल की विश्वभारती यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विश्वभारती के लिए गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर का विजन आत्मनिर्भर भारत का भी सार है। मोदी के 34 मिनट के भाषण की […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च