22 सितंबर को थिएटर में होगी रिलीज़ “द पूर्वांचल फाइल्स”

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 05 सितम्बर 2023। पूर्वी उत्तर प्रदेश पिछले कई सालो से बॉलीवुड की कहानी के केंद्र में रहा हैं अपराध , भ्रष्टाचार और  राजनीति के साये में कुछ कहानियां पर आधारित हिंदी फीचर फिल्म “द पूर्वांचल फाइल्स”  का टीज़र आज सोशल मीडिया पर  रिलीज किया गया हैं  रुद्राक्ष टेलीफिल्म्स के बैनर तले बनी यह एक्शन फिल्म 22 सितंबर 2023 को थिएटर में रिलीज होने जा रही है।  फ़िल्म का मुख्य कलाकार  एक डीएसपी है जो गुंडागर्दी और क्रप्शन को खत्म करने का संकल्प लिए हुए शहर में आता है। दक्षिण भारतीय फिल्मों में अपने अभिनय से प्रभावित करने वाले अभिनेता आर सिद्धार्थ इस फ़िल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने को तैयार हैं निर्माता राज वसोया की इस पिक्चर की को-प्रोड्यूसर मनाली वसोया और निर्देशक स्वरूप घोष हैं।फ़िल्म मे एक्शन, थ्रिल होने के अलावा चार सिचुएशनल सॉन्ग भी हैं। सेलिब्रेशन गीत, आइटम गीत, रोमांटिक गीत और एक टाइटल ट्रैक है, जो कहानी को आगे बढ़ाता है। इस फैमिली फ़िल्म की शूटिंग मुम्बई, मिर्जापुर यूपी और नैनीताल में हुई है।    कहानी और पटकथा राजेंद्र त्रिपाठी ने लिखी है, संवाद निसार अख्तर के हैं, संगीत और बैकग्राउंड स्कोर सोमेन सरकार कुट्टी ने दिया है और गीत स्वागत, नीतू पांडे क्रांति द्वारा लिखित हैं। कार्यकारी निर्माता राज किशोर साहनी, डीओपी जतन जापति, एडिटर तपस घोष, कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर पल्लवी, एक्शन डायरेक्टर प्रदीप खड़का, कोरियोग्राफर शफी शेख हैं।

फ़िल्म में आर सिद्धार्थ के अलावा शिवानी, जरीना वहाब, गोविंद नामदेव, मुकेश तिवारी, हेमंत पाण्डेय, अमिता नांगिया, हेरंब त्रिपाठी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रुद्राक्ष टेलीफिल्म्स के बैनर तले बनी यह एक्शन फिल्म 22 सितंबर 2023 को रिलायंस एंटरटेनमेंट के द्वारा  थिएटर में रिलीज होने जा रही है। 

अभिनेता आर सिद्धार्थ ने कहाकि “डीएसपी रितेश पांडे का किरदार निभाना सिर्फ एक भूमिका नहीं थी, यह दृढ़ संकल्प की दुनिया में एक समर्पण  था। पूर्वांचल फाइल्स उन लोगों की अदम्य भावना को श्रद्धांजलि है जो भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े हैं। और इस लड़ाई में अपना सब कुछ दाव पर लगा दिया हैं “

Leave a Reply

Next Post

युवाओं की फ़िल्म है मेरे बेटे राजवीर और पलोमा की "दोनों"-सनी देओल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 05 सितम्बर 2023। सनी देओल के बेटे राजवीर देओल और पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा, अवनीश एस. बड़जात्या के डायरेक्टोरियल डेब्यू ‘दोनों’ के साथ अपनी शानदार शुरूआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस फिल्म के टीजर और म्यूजिक एल्बम को फैन्स ने काफी […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण