जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर पुल से गिरी बस, चालक समेत 10 की मौत, 59 यात्री घायल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

जम्मू-श्रीनगर 30 मई 2023। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर झज्जर कोटली के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस पुल से नीच गिर गई। इस हादसे में अबतक 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 59 यात्री घायल हैं। घायलों का इलाज जम्मू के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है। जानकारी के अनुसार, छह लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि चार ही मौत जीएमसी जम्मू में इलाज के दौरान हो गई। मरने वालों बस चालक भी शामिल है। घायलों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बस संख्या UP81CT-3537 अमृतसर से वैष्णो देवी (कटड़) जा रही थी। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। सभी बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जैसे ही बस नेशनल हाइवे-44 पर झज्जर कोटली पहुंची, बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में सात से ज्यादा लोगों के मरने की खबर है। वहीं, 41 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा जम्मू जिले से करीब 15 किलोमीटर दूर झज्जर कोटली के पास हुआ है।

सीआरपीएफ अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि जैसे ही हमें सुबह दुर्घटना की जानकारी मिली। तुरंत हमारी टीम ने यहां पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शवों को निकाला गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस की टीम भी हमारे साथ रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी है। सीआरपीएफ, पुलिस और अन्य टीमें भी यहां हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि बस में बिहार के लोग थे जो कटरा जा रहे थे। वे शायद कटरा का रास्ता भूल गए और यहां पहुंच गए।

उपराज्यपाल ने जताया दुख, घायलों को हर संभव सहायता देने का निर्देश

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि जम्मू के झज्जर कोटली में हुए दर्दनाक बस हादसे में लोगों की मौत से वह बेहद आहत हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति उनकी हार्दिक संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं। जिला प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता और उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

केशव प्रसाद मौर्य बोले- '2024 में बड़ी जीत हासिल कर सभी 80 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने का काम करेंगे'

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लखनऊ 30 मई 2023। उत्तर प्रदेश में आज भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हो रही है। इस दौरान बीजेपी नेता और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मौजूद है। इस दौरान डिप्टी सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, जिस ओर जवानी […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला