सीबीआई की एफआईआर भाजपा का षड़यंत्र – कांग्रेस

शेयर करे


कांग्रेसकांग्रेस इन षड़यंत्रों से डरने वाली नहीं – दीपक बैज

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 03 अप्रैल 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल के खिलाफ सीबीआई की एफआईआर राजनैतिक प्रतिशोध है, जो साफ दिख रहा है। यह भाजपा का षड़यंत्र है। अगर भाजपा यह सोच रही है कि कांग्रेस को डराया या रोका जा सकता है, तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल है। कांग्रेस न झुकी है, न झुकेगी। भाजपा के हर षड़यंत्रों का जवाब दिया जायेगा। कांग्रेस इन षड़यंत्रों का मुकाबला हर स्तर करेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने महादेव ऐप के खिलाफ कार्यवाही किया, जिसने कार्यवाही किया उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करना बताता है कि भाजपा इस कार्यवाही के खिलाफ थी उसका महादेव ऐप को संरक्षण है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के महासचिव भूपेश बघेल पर सीबीआई द्वारा किया गया एफआईआर भाजपा की हताशा को दिखाता है। पिछले दिनों भूपेश बघेल को पंजाब का प्रभारी बनाये जाने के बाद पंजाब में जिस प्रकार से कांग्रेस के पक्ष में राजनैतिक वातावरण बना है उससे भाजपा डरी हुई है। भाजपा और सीबीआई का एक षड्यंत्र अदालत में धराशाई हुआ है, भूपेश बघेल के खिलाफ मुकदमा नहीं चलाने का फैसला आया इन सब घटनाक्रम से भाजपा बौखला गयी है। बौखलाहट में भाजपा के इशारे पर यह एफआईआर कराया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की राजनीति अब जांच एजेंसियों के सहारे चल रही है। सात साल पुराने झूठे केस को अदालत ने खारिज कर दिया, अब दुर्भावनापूर्वक नया मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

अप्रैल में मनेगा जश्न ही जश्न, 5 साल पूरे होने पर फीलमची भोजपुरी पर शुरू हो रहा है धमाकेदार एंटरटेनमेंट फेस्टिवल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर/रंजन सिन्हा   मुंबई 03 अप्रैल 2025। भोजपुरी सिनेमा के दीवानों के लिए खुशखबरी! फीलमची भोजपुरी अपने शानदार 5 साल पूरे करने की खुशी में पूरे अप्रैल महीने को मनोरंजन महोत्सव के रूप में मना रहा है। इस जश्न में ब्लॉकबस्टर फिल्में, जबरदस्त कॉन्टेस्ट, ढेरों इनाम और फेस्टिवल […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण