ग्राम-चिर्रा रीपा में दिव्यांग ललिता राठिया ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अलग-अलग समूह द्वारा संचालित गतिविधियों को बताया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 22 मई 2023। ग्राम-चिर्रा रीपा में दिव्यांग ललिता राठिया ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अलग-अलग समूह द्वारा संचालित गतिविधियों को बताया। उन्होंने बताया कि यहां 15 गतिविधि से 64 लोग जुड़े हैं, जिनमें 46 महिलाएं हैं। यहां हल्दी मिर्च मसाला, आटा, सुगंधित चावल, आचार, चना मुर्रा, दोनपत्तल, चप्पल, ईंट निर्माण, गोबर पेंट, पुट्टी, चैन लिंक फेंसिंग बनाने का काम चल रहा। ललिता ने बताया कि आदिवासी विभाग से हल्दी मिर्च मसाला दोना पत्तल, बेसन, आटा, ईंट का ऑर्डर मिला है। 7 हजार लीटर गोबर पेंट का भी ऑर्डर मिला है।

अभी तक 2 लाख 15 हजार का शुद्ध मुनाफा हुआ है, 6 लाख से ऊपर की बिक्री हो चुकी है विभिन्न सामग्रियों की। औसतन 4 से 5 हजार की आमदनी हुई। अभी ऑर्डर जारी है। उसने बताया कि 200 जोड़ी चप्पल का ऑर्डर  आदिवासी विकास विभाग से मिला है। जय संतोषी माँ स्व-सहायता, समूह दोना पत्तल निर्माण का कार्य करता है।

अध्यक्ष शीला बाई, भवानी स्व-सहायता समूह ने बताया कि हमारा समूह दोना-पत्तल बनाने का काम कर रहा है। सरई पत्ता, मोहलाइन और सिल्वर पेपर ,ग्रीन निर्माण करते हैं, अब तक इस कार्य से 46 हजार का फायदा हुआ। जय माँ भगवती स्व-सहायता समूह, चप्पल निर्माण करता है। समूह में 12 सदस्य हैं। अध्यक्ष श्रीमती अनुसुइया बाई ग्राम पतरापाली में रहती हैं, उन्होंने बताया कि लेडिस चप्पल 60 और बच्चों का 30 रुपए में बेचते हैं। जब से रूरल इंडस्ट्रियल पार्क से जुड़ी हूं। तब से हाथ को काम मिल गया है। 900 जोड़ी चप्पल बना लिए हैं, मेरे पति जोगी राम भी यही काम करते हैं।

Leave a Reply

Next Post

"मेरा गौठान मेरा अभिमान" कार्यक्रम की शुरुआत रायपुर के गोकुल नगर गौठान से युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा द्वारा गौ माता की सेवा और श्रमदान कर की गई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 23 मई 2023। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा प्रदेश के 10,000 से अधिक गौठान में “मेरा गौठान मेरा अभिमान” (गौ सेवा पखवाड़ा) की शुरुआत की गई प्रदेश अध्यक्ष अकाश शर्मा के नेतृत्व में रायपुर स्थित गोकुल नगर गौठान में जाकर इस अभियान की शुरुआत की गई […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान